Breaking News
P&M Mall Jamshedpur : पीएंडएम मॉल में सीलिंग की कार्रवाई, अतिरिक्त जमीन पर कब्जे की शिकायत पर टाटा स्टील ने कराया संयुक्त सर्वे Lady Meherbai Tata Biography : लेडी मेहरबाई टाटा की दूरदर्शी सोच, त्याग से लेकर महिला अधिकारों तक छोड़ी अमिट छाप Tata Steel Production Growth : Jamshedpur : टाटा स्टील के उत्पादन में 10% की वृद्धि, दूसरी तिमाही में 6.21 मिलियन टन कच्चे इस्पात का उत्पादन Jamshedpur : JRD स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में पहली बार होगा इंटर कॉलेज टूर्नामेंट, 7 संस्थानों के खिलाड़ी दिखाएंगे दम Jamshedpur : गरबा-डांडिया के व्यवसायीकरण पर उठे सवाल, ‘जश्न इवेंट’ की डांडिया नाइट रद्द होने का दावा; आयोजनों की सुरक्षा और जीएसटी जांच की मांग Jamshedpur Durga Puja -2026: दुर्गापूजा में अश्लील गीत, पोशाक और नृत्य पर रोक, आयोजकों पर होगी कड़ी कार्रवाई
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

American World War- II bomb deactivation : बहरागोड़ा में सेना ने किया बम डिफ्यूज, बंकर तकनीक से किया गया निष्क्रिय

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर. 

पूर्वी सिंहभूम जिले के बहरागोड़ा थाना क्षेत्र में स्वर्णरेखा नदी तट पर मिले जिंदा बम को भारतीय सेना ने सफलतापूर्वक डिफ्यूज कर दिया। यह बम करीब 227 किलो वजनी और अत्यंत शक्तिशाली बताया जा रहा था, जिसके चलते पूरे इलाके में दहशत का माहौल था। जानकारी के अनुसार, पानीपोड़ा-नागुड़साई क्षेत्र में कुछ दिन पूर्व नदी किनारे खुदाई के दौरान इस बम का पता चला था। प्रारंभिक जांच में यह द्वितीय विश्व युद्ध के समय का अमेरिकी बम बताया गया, जो वर्षों से जमीन के भीतर दबा हुआ था, लेकिन अब भी सक्रिय स्थिति में था।

घटना की गंभीरता को देखते हुए जिला प्रशासन ने तुरंत इलाके को सील कर दिया और सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए। सेना की बम निरोधक टीम ने मौके पर पहुंचकर पहले ड्रोन के जरिए पूरे क्षेत्र का सर्वे किया और फिर बंकर तकनीक का इस्तेमाल करते हुए बम को निष्क्रिय किया। इस तकनीक में बम के चारों ओर बालू से घेरा बनाकर विस्फोट के प्रभाव को नियंत्रित किया जाता है।

Gambhir Car Associate Motion Ads

एहतियात के तौर पर आसपास के करीब एक किलोमीटर क्षेत्र को खाली करा लिया गया था और आम लोगों की आवाजाही पर पूरी तरह रोक लगा दी गई थी। ऑपरेशन के दौरान प्रशासन, पुलिस और सेना के बीच समन्वय बनाए रखा गया। विशेषज्ञों के अनुसार, यदि यह बम फट जाता तो बड़े पैमाने पर जान-माल का नुकसान हो सकता था। फिलहाल सेना की कार्रवाई के बाद स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है, हालांकि इलाके में अन्य संभावित विस्फोटकों की तलाश भी जारी है।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर