WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : डिमना लेक में नहाने गये युवक की डूबने से मौत, पुलिस पहचान में जुटी

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर. 

जमशेदपुर से सटे पटमदा बोड़ाम थाना क्षेत्र स्थित डिमना लेक में गुरुवार को नहाने के दौरान एक अज्ञात युवक के डूबने की घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीणों और राहगीरों की भारी भीड़ लेक के पास जुट गई, जिससे पटमदा रोड पर जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई। सूचना मिलने पर बोड़ाम पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया।

युवक की तलाश के लिए गोताखोरों को बुलाया गया। काफी मशक्कत के बाद शाम करीब साढ़े 6 बजे युवक का शव पानी से बाहर निकाला गया। मौके पर मौजूद बोड़ाम थाना प्रभारी नीरज कुमार द्वारा शव की पहचान के लिए उसकी तस्वीर विभिन्न व्हाट्सएप ग्रुपों में साझा की जा रही है।

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

प्रारंभिक अनुमान के अनुसार युवक की मौत कम से कम एक दिन पहले ही डूबने से हो चुकी थी, जबकि शव गुरुवार शाम करीब साढ़े 4 बजे पानी की सतह पर दिखाई दिया। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सभी बिंदुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है और युवक की पहचान करने का प्रयास जारी है।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर