फतेह लाइव, रिपोर्टर.
जमशेदपुर में बृहस्पतिवार, चैती नवरात्रि के महाअष्टमी के शुभ अवसर पर उदय सिंह अखाड़ा श्री श्री शिव हनुमान मंदिर, नीतिबाग कॉलोनी, स्लैग रोड, भुईयांडीह द्वारा भजन संध्या एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में बॉबी सिंह म्यूजिकल इवेंट टीम के द्वारा भजन प्रस्तुति की गई और भक्तों को माता की भक्ति में लीन किया गया.

इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सीतारामडेरा थाना प्रभारी आनंद मिश्रा, पत्रकार संजीव भारद्वाज, वरिष्ठ अधिवक्ता रविन्द्र नाथ चौबे, जमशेदपुर रामनवमी अखाड़ा समिति के अध्यक्ष अरुण सिंह, महासचिव दिलजोय बोस, चंदन दास, चंदन भगत, समाजसेवी प्रमोद तिवारी, विनय सिंह, अभिजीत बनर्जी जैसे गणमान्य लोग शामिल हुए.




