Breaking News
P&M Mall Jamshedpur : पीएंडएम मॉल में सीलिंग की कार्रवाई, अतिरिक्त जमीन पर कब्जे की शिकायत पर टाटा स्टील ने कराया संयुक्त सर्वे Lady Meherbai Tata Biography : लेडी मेहरबाई टाटा की दूरदर्शी सोच, त्याग से लेकर महिला अधिकारों तक छोड़ी अमिट छाप Tata Steel Production Growth : Jamshedpur : टाटा स्टील के उत्पादन में 10% की वृद्धि, दूसरी तिमाही में 6.21 मिलियन टन कच्चे इस्पात का उत्पादन Jamshedpur : JRD स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में पहली बार होगा इंटर कॉलेज टूर्नामेंट, 7 संस्थानों के खिलाड़ी दिखाएंगे दम Jamshedpur : गरबा-डांडिया के व्यवसायीकरण पर उठे सवाल, ‘जश्न इवेंट’ की डांडिया नाइट रद्द होने का दावा; आयोजनों की सुरक्षा और जीएसटी जांच की मांग Jamshedpur Durga Puja -2026: दुर्गापूजा में अश्लील गीत, पोशाक और नृत्य पर रोक, आयोजकों पर होगी कड़ी कार्रवाई
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : एक्साइज ड्यूटी में कटौती स्वागत योग्य कदम : अनिल मोदी

SHARE:

 फतेह लाइव, रिपोर्टर. 

जमशेदपुर से सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के उपाध्यक्ष (ट्रेड एंड कॉमर्स) श्री अनिल मोदी ने केंद्र सरकार द्वारा पेट्रोल एवं डीजल पर विशेष एक्साइज ड्यूटी में की गई कटौती का स्वागत करते हुए इसे आमजन एवं व्यापार जगत के हित में एक महत्वपूर्ण एवं दूरदर्शी निर्णय बताया है।

श्री मोदी ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा पेट्रोल पर एक्साइज ड्यूटी को ₹13 से घटाकर ₹3 प्रति लीटर एवं डीजल पर ₹10 से घटाकर शून्य किए जाने से उपभोक्ताओं को सीधा लाभ मिलेगा। इससे न केवल ईंधन की कीमतों में कमी आएगी, बल्कि परिवहन लागत घटने से वस्तुओं एवं सेवाओं की कीमतों पर भी सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा।
उन्होंने कहा कि पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कमी का असर व्यापक रूप से अर्थव्यवस्था पर पड़ता है। परिवहन, लॉजिस्टिक्स, कृषि एवं लघु उद्योगों सहित विभिन्न क्षेत्रों को इससे राहत मिलेगी। व्यापारियों के लिए लागत में कमी आने से बाजार में प्रतिस्पर्धा बढ़ेगी और उपभोक्ताओं को भी सस्ते दरों पर वस्तुएं उपलब्ध हो सकेंगी।

Gambhir Car Associate Motion Ads

मोदी ने आगे कहा कि यह निर्णय महंगाई पर नियंत्रण की दिशा में एक प्रभावी कदम साबित होगा और आमजन की क्रय शक्ति को मजबूती देगा। उन्होंने इसके लिए देश के प्रधानमंत्री एवं केंद्र सरकार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे जनहितकारी निर्णयों से देश की आर्थिक स्थिति और मजबूत होगी।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर