फतेह लाइव, रिपोर्टर.
दक्षिण पूर्व रेलवे का चक्रधरपुर रेल मंडल. इसका खास जंक्शन टाटानगर. तीन साल पहले वाणिज्य विभाग ने एक विशेष सेवा शुरू की थी. कहना गलत नहीं होगा कि इसके लिए रेलवे बोर्ड स्तर से मंजूरी लेनी पड़ी होगी. खास बात यह थी कि रेलवे की बोगी में रेस्टोरेंट खोलना. जनता को इस सुख सुविधा का लाभ भी दिलाया गया.

जनता ने इसे दर किनार कर दिया, ठेकेदार ने 15 साल का एग्रीमेंट कर लिया. लेकिन ठेकेदार की यहाँ किसी को परवाह नहीं लगती. वाणिज्य विभाग के अधिकारी यहां लाई लाज बने हुए हैं. आलम यह है कि यहां बोगी का रेस्टोरेंट बंद है. कई पेटी कांट्रेक्टर आये और गए. वाणिज्य विभाग के नाक के नीचे खेल शुरू हुआ, आज भी जारी है. बोगी यह फोटो बयां कर रही है कि अब बंद बोगी रेलवे की छवि धूमिल कर रही है. खैर यहां टिकट दलालों का कब्जा है. इन सब से वाकिफ हैं रिजर्वेशन काउंटर की मिलीभगत? टिस्को एरिया या फिर रेल, कोई तो दोषी है. थाना या फोर्स?



