फतेह लाइव, रिपोर्टर.
जमशेदपुर में रंगरेटा महासभा के बैनर तले मनजीत सिंह गिल की अध्यक्षता में भीम राव अंबेडकर की 135वीं जयंती बहुत धूम-धाम से गोलमुरी जोगर्स पार्क में मानाई गई. कार्यकर्म में मुख्य अतिथि के रूप में टिनप्लेट गुरुद्वारा चुनाव के प्रधान पद के उम्मीदवार गुरदयाल सिंह मानावाल, कश्मीर सिंह सेरों, तरसेम सिंह सेमे, गुरदीप सिंह काके, सुखदेव सिंह मल्ली ने भीम राव अंबेडकर की तस्वीर में मलयार्पण किया और कार्यक्रम की शुरुआत हुई.

मच संचालन कर रहे तरसेम सिंह ने अंबेडकर की जीवनी पर प्रकाश डाला. कार्यकर्म सभी वक्ताओ ने अंबेडकर के बनाए सविधान को अमल में लाने की बात कही. रंगरेटा महासभा के प्रदेश अध्यक्ष मंजीत सिंह गिल ने भी उनकी जीवनी पर प्रकाश डाला. यह आयोजन पहली बार किया गया था.

अंबेडकर जयंती में ये लोग भी रहे मौजूद
राजेंद्र सिंह तरसिका, कुलदीप सिंह, साहेब सिंह शब्बू, सुखदेव सिंह मिठु, जगतार सिंह, कमलजीत, सोनी सिंह, मलकीत सिंह, निर्मल सिंह, दर्शन सिंह, परमजीत सिंह, लखबीर सिंह, कर्मजीत सिंह, दलबीर सिंह, जसबीर सिंह पदरी, बलबीर सिंह, करतार सिंह, रंजीत सिंह, सविंदर सिंह आदि.



