Breaking News
राशन कार्ड है तो अभी कर लें ये काम! झारखंड में 4 लाख से ज्यादा कार्ड सस्पेंड, कहीं आपका नाम भी तो नहीं? बैंक जाने से पहले पढ़ लें ये खबर! आज हड़ताल, फिर सितंबर में 28 से 30 तक बंद रहेंगे बैंक Jamshedpur Tmh : विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस पर टाटा मेन हॉस्पिटल में जागरूकता कार्यक्रम, मानसिक स्वास्थ्य और मदद लेने के प्रति किया जागरूक Jamshedpur/Burnpur : SPSB इंटर-स्टील प्लांट चेस चैंपियनशिप 2026 में टाटा स्टील रही उपविजेता Tata Ev : टाटा पावर और टाटा पैसेंजर इलेक्ट्रिक मोबिलिटी लिमिटेड ने भारत के 10 स्थानों पर बढ़ाया फास्ट-चार्जिंग नेटवर्क, पूरे किए 70,000 से अधिक चार्जिंग सेशन GIRIDIH POLICE ACTION : सुपारी कांड – 48 घंटे में मंगेश हत्याकांड का खुलासा, प्रोजेक्ट मैनेजर पर हत्या की साजिश का आरोप
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : मानगो में कचड़ा उठाव ठप, जदयू में आक्रोश, आंदोलन की चेतावनी

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर. 

जमशेदपुर के मानगो (बलिगुमा) में जनता दल (यूनाइटेड) के प्रमुख कार्यकर्ताओं की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें मानगो नगर निगम क्षेत्र में कचड़ा उठाव पूरी तरह बाधित होने पर गहरा आक्रोश व्यक्त किया गया।

बैठक में उपस्थित नेताओं ने कहा कि मानगो के सभी चौक-चौराहों, गली-मोहल्लों एवं सार्वजनिक स्थानों पर कचरे का अंबार लग गया है। नगर निगम द्वारा डोर-टू-डोर कचड़ा उठाव पूर्णतः बंद हो जाने से पूरे क्षेत्र में गंदगी फैल गई है। नेताओं ने कहा कि गंदगी के कारण आम जनता में बीमारियों का खतरा लगातार बढ़ रहा है, लेकिन नगर निगम पूरी तरह निष्क्रिय बना हुआ है।

Gambhir Car Associate Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

इसके साथ ही जदयू नेताओं ने झारखंड सरकार द्वारा होल्डिंग टैक्स में बढ़ोतरी के आदेश का भी कड़ा विरोध किया। उन्होंने कहा कि जब जनता को न नियमित पेयजल मिल रहा है, न सफाई व्यवस्था ठीक है, नालियां जाम हैं, चापाकल एवं स्ट्रीट लाइट खराब हैं—ऐसे में बिना बुनियादी सुविधाओं में सुधार किए टैक्स बढ़ाना जनता के साथ अन्याय है।

जदयू नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र ही व्यवस्था में सुधार नहीं किया गया, तो पार्टी जनहित में आंदोलन करने को बाध्य होगी। बैठक की अध्यक्षता जिला महासचिव कुलविंदर सिंह पन्नू ने की। इस अवसर पर जिला सचिव प्रेम सक्सेना, विकास साहनी, प्रवक्ता आकाश शाह, कोषाध्यक्ष संजीव सिंह, अशोक सिंह, ममता सिंह, उलीडीह मंडल अध्यक्ष प्रवीण सिंह, आजादनगर मंडल अध्यक्ष मुश्ताक अहमद सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर