Breaking News
Jamshedpur : गौरीशंकर रोड गुरुद्वारा सिख स्त्री सत्संग सभा की प्रधानगी किसी की नहीं, गुरुपर्व के बाद सीजीपीसी देखेगी मामला! Jamshedpur : टाटा स्टील डाउनस्ट्रीम प्रोडक्ट्स लिमिटेड यूनियन की बैठक में कर्मचारियों की समस्याएं उठीं, NS ग्रेड का मुद्दा भी प्रमुखता से आया Giridih Sikh’S Activity : गुरबाणी कीर्तन से भक्तिमय हुआ प्रभात फेरी का माहौल, संगत पर बरसाए गए फूल, देखें – Video Jamshedpur : ताइक्वांडो खिलाड़ी रवि शंकर ने बनाया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड Giridih Police : अपराध नियंत्रण को लेकर एसपी सख्त, फरार अपराधियों की गिरफ्तारी और रात्रि गश्ती तेज करने का निर्देश Jamshedpur : जुगसलाई गौरीशंकर रोड गुरुद्वारा में राजवंत कौर रज्जी को संगत ने चुना प्रधान
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

amshedpur : नेताजी सुभाष यूनिवर्सिटी में विश्व पर्यटन दिवस पर डिपार्टमेंट ऑफ़ होटल मैनेजमेंट में कई कार्यक्रम आयोजित

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

विश्व पर्यटन दिवस के उपलक्ष्य में नेताजी सुभाष यूनिवर्सिटी के डिपार्टमेंट ऑफ़ होटल मैनेजमेंट में कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया. इसमें क्विज, कुकिंग व अन्य प्रतियोगिता शामिल थी. इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में होटल सोनेट की महाप्रबंधक स्वाति चक्रवर्ती, सम्मानित अतिथि संदीप कुमार पांडेय और विशिष्ट अतिथि के रूप में एडमिन मैनेजर गणेश उपस्थित थे. अतिथियों ने शिरडी साईं बाबा और नेताजी सुभाष चंद्र बोस की तस्वीर के समक्ष संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित एवं पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम की शुरुआत की. इस अवसर पर स्वाति चक्रवर्ती ने कहा कि होटल मैनेजमेंट के क्षेत्र में कोई भी काम छोटा या बड़ा नहीं होता. अपनी-अपनी जगह पर हर काम महत्वपूर्ण है, चाहे वह किचन का काम हो या प्रबंधन का.

संदीप कुमार पांडेय ने कहा कि होटल इंडस्ट्री बहुत चुनौतीपूर्ण जॉब है, लेकिन सीखने को बहुत कुछ मिलता है. आप हर क्षेत्र में काम कर सकते हैं. ये इंडस्ट्री खाना बनाने से लेकर अतिथियों के स्वागत तक, सब कुछ मैनेज करना सिखाती है. विशिष्ट अतिथि गणेश ने भी होटल इंडस्ट्री की कार्य प्रणाली आवश्यकता एवं महत्ता से अवगत कराया. समारोह में यूनिवर्सिटी के कुलपति डॉ (प्रो) गंगाधर पांडा, उपकुलपति डॉ (प्रो) आचार्य ऋषि रंजन, हेड ऑफ़ डिपार्टमेंट ऑफ़ होटल मैनेजमेंट मोजिब अशरफ, असिस्टेंट प्रोफेसर इंद्रनाथ समेत सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित थे. कार्यक्रम का संचालन असिस्टेंट प्रोफेसर अश्मिता चटर्जी ने किया.

Gambhir Car Associate Motion Ads

समारोह में विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया. कुकिंग प्रतियोगिता के प्रतिभागियों द्वारा तैयार किए गए विभिन्न व्यंजनों की प्रदर्शनी लगाई गई. अतिथियों ने इसका अवलोकन कर प्रतिभागियों को आवश्यक टिप्स दिए. इस प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार प्रतीक, द्वितीय तापस एवं तृतीय पुरस्कार पवन को प्रदान किया गया. क्विज प्रतियोगिता में श्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए निकिता और रजनी को क्रमशः प्रथम और द्वितीय पुरस्कार प्रदान किया गया. इसके अलावा एथेनिक ड्रेस कंपटीशन में स्नेहलता को प्रथम और श्रुति को द्वितीय पुरस्कार प्रदान किया गया. समापन पर कुकिंग प्रतियोगिता में तैयार किए गए व्यंजन का सबों ने स्वाद लिया.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर