WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Dhanbad : बीसीसीएल मुनीडीह वाशरी में बड़ा हादसा, स्लरी में दबकर चार मजदूरों की मौत

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

झारखंड के धनबाद में भारत कोकिंग कोल लिमिटेड (बीसीसीएल) की मुनीडीह कोल वाशरी में शनिवार शाम एक बड़ा हादसा हो गया। इस दुर्घटना में कोयले की स्लरी में दबकर चार मजदूरों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य मजदूरों के अब भी मलबे में दबे होने की आशंका जताई जा रही है।

घटना मुनीडीह ओपी क्षेत्र अंतर्गत संचालित वाशरी प्रोजेक्ट में शाम करीब पांच बजे हुई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, ट्रक में स्लरी लोडिंग के दौरान अचानक भारी मात्रा में स्लरी भरभरा कर गिर गई। इसकी चपेट में वहां काम कर रहे कई ठेका मजदूर आ गए, जिससे मौके पर ही अफरा-तफरी मच गई।

Gambhir Car Associate Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

हादसे के बाद तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। अब तक चार मजदूरों के शव मलबे से बाहर निकाले जा चुके हैं। वहीं अन्य मजदूरों के दबे होने की आशंका को देखते हुए बचाव अभियान युद्धस्तर पर जारी है। मौके पर जेसीबी और अन्य भारी मशीनों की मदद से मलबा हटाया जा रहा है और फंसे मजदूरों को निकालने का प्रयास किया जा रहा है।

घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन और बीसीसीएल के अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं और पूरे अभियान की निगरानी कर रहे हैं। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर