Breaking News
Chhath Mahaparv 2026 : छठ व्रती ध्यान दें – जमशेदपुर में आज शाम 5:02 बजे अस्त होंगे सूर्यदेव, कल सुबह 5:59 बजे सूर्योदय Jamshedpur : झारखंड स्थापना दिवस पर हुरलूंग पंचायत में चला स्वच्छता अभियान, छठ घाट की सफाई कर दिया संदेश Jamshedpur : बागबेड़ा में भाजपा नेता शशि कुमार मिश्रा के आवास पर खरना का महाप्रसाद ग्रहण करने पहुंचीं पूर्व विधायक मेनका सरदार Jamshedpur : 27 वर्षों से अटूट आस्था के साथ छठ महापर्व कर रहीं रेणु देवी, कठिनाइयां भी नहीं डिगा सकीं श्रद्धा Jamshedpur : गुरु नानक प्रकाश पर्व नगर कीर्तन में अनुशासन और सेवा की कमान संभालेंगे नौजवान, गुरु महाराज की तस्वीर वाले बैनर नहीं लगाने की अपील Jamshedpur : खालसे की धर्म माता “साहेब कौर” को सेंट्रल सिख स्त्री सत्संग सभा ने किया याद
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Tatanagar Station : बिलासपुर ट्रेन की एसी बोगी में नव विवाहित जोड़े का गहनों से भरा बैग गायब, सुरक्षा व्यवस्था राम भरोसे

SHARE:

दानापुर से जमशेदपुर में शादी समारोह में आने के दौरान भारतीय रेल की सुखद यात्रा का हुआ अनुभव

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

सीकेपी डिवीजन के टाटानगर स्टेशन में यात्रियों की सुरक्षा देने के दावे खोखले हैं. या कहना गलत नहीं होगा कि भारतीय रेलवे की सुरक्षा व्यवस्था के दावे यहां राम भरोसे चलते हैं. अधिक राजस्व देने वाले इस स्टेशन से एक यात्री को भारतीय रेल की सुखद यात्रा करने का एहसास तब हुआ, जब शादी के महज एक हफ्ते बाद ही एक नव विवाहित दंपत्ति के लिए सफर दर्दनाक अनुभव में बदल गया.

ट्रेन संख्या 22844 बिलासपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस से नई नवेली दुल्हन के गहनों से भरा बैग गायब हो गया है. दोनों बोगी संख्या बी5 (थर्ड एसी) में सफर कर रहे थे. मामला सोमवार को टाटानगर रेलवे स्टेशन स्थित जीआरपी थाने तक पहुंचा. इसके बाद जीआरपी ने मामले की जांच शुरू कर दी है. पीड़ित दंपत्ति की दानापुर निवासी स्वराज सुमन और ऋचा कुमारी घटना को लेकर परेशान है. चलती ट्रेन की एसी कोच से चोरी की इस घटना ने रेल पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े किए हैं.  

Gambhir Car Associate Motion Ads

शादी में शामिल होने आ रहे थे दंपत्ति

जानकारी के अनुसार दोनों अपनी शादी के बाद पहली बार एक शादी समारोह में शामिल होने टाटानगर आ रहे थे. ऋचा कुमारी के फुफेरे भाई की शादी गोलमुरी में होनी है, जिसमें शामिल होने के लिए वे ट्रेन से रवाना हुए थे. दंपत्ति का दावा है कि घटना मोकामा रेलवे स्टेशन के आसपास हुई. रात के सफर के बाद जब सुबह करीब 5 बजे उनकी नींद खुली, तो गहनों से भरा बैग गायब था. बैग में करीब 30 लाख रुपए के आभूषण होने की बात कही जा रही है. इधर, चोरी की जानकारी मिलते ही बोगी में अफरा-तफरी मच गई.

आरपीएफ ने तत्काल जांच की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिल सका. टाटानगर पहुंचने के बाद दंपत्ति ने जीआरपी में लिखित शिकायत दर्ज कराई. रेल पुलिस मामले की छानबीन कर रही है और ट्रेन में मौजूद यात्रियों व संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है. नई शादी की खुशियों के बीच इस वारदात ने दुल्हन और उसके परिवार को गहरा झटका दिया है. टाटानगर जीआरपी ने मोकामा जीआरपी को भी मामले की जानकारी दी है. मोकामा रेलवे स्टेशन का सीसीटीवी फुटेज भी खंगाला जा रहा है.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर