फतेह लाइव, रिपोर्टर.
जमशेदपुर के जुगसलाई नगर परिषद क्षेत्र में नव_निर्वाचित पार्षदों को काम करना काफी मुश्किल होता जा रहा है. जहाँ मैन पावर की कमी के चलते पार्षद को एक तरफ आम लोगों की खरी खोटी सुननी पड़ रही है, तो दूसरी तरफ पार्षद अगर अपने पॉकेट से कुछ काम करवाते हैं. तो भी कुछ लोगो को यह रास नही आ रहा है.

ताजा मामला जुगसलाई नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड नंबर-6 का है. जहां नव निर्वाचित पार्षद अब्बास अंसारी लगातार अपने क्षेत्र में सक्रिय तौर पर काम करने का प्रयास कर रहे हैं तो उन्हें पुरानी बस्ती रोड परना लाइन निवासी तनवीर आलम लगातार सोशल मीडिया के माध्यम से अपमानित करने का कार्य कर रहे हैं. आज जब पार्षद अब्बास अंसारी अपने जेब से गरीब नवाज मस्ज़िद लाइन में टूटी सड़क का मरम्मतीकरण करवा रहे थे.
तभी तनवीर आलम द्वारा उनसे ₹10000 की मांग की गई, जब उन्होंने इसका विरोध किया तो तनवीर आलम द्वारा सोशल मीडिया में अब्बास अंसारी को बेइज्जत करने का प्रयास किया गया. लगातार इस तरह की घटनाओं से परेशान अब्बास अंसारी ने इसकी जानकारी अन्य पार्षदों को दी. जहां सभी पार्षद एकत्रित होकर जुगसलाई थाना पहुंचे और इसकी लिखित शिकायत जुगसलाई थाना प्रभारी को दी. जहाँ थाना प्रभारी गुलाम रब्बानी ने इस मामले की जांच कर जल्द से जल्द करकर कार्रवाई का आश्वासन दिया.



