Jamshedpur Big Murder Case : सिदगोड़ा एग्रिको में ट्रिपल मर्डर से सनसनी, पिता हिरासत में, देखें – Video

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर. 

जमशेदपुर के सिदगोड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत एग्रिको स्थित क्वार्टर नंबर एल-5/13 में रविवार को एक ही परिवार के तीन लोगों के शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतकों की पहचान सरिता सिंह (55), उनकी बेटी सुप्रिया सिंह (31) और रविषेक कुमार (30) के रूप में हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही सिदगोड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। क्षेत्र की विधायक पूर्णिमा साहू भी आई.

पुलिस के अनुसार, मामले में रविंद्र सिंह को हिरासत में लिया गया है। रविंद्र सिंह टाटा स्टील के सेवानिवृत्त कर्मचारी बताए जा रहे हैं। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, रविवार सुबह उन्होंने स्वयं डायल 112 पर फोन कर पुलिस को सूचना दी कि उन्होंने अपने परिवार के सदस्यों की हत्या कर दी है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची।

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

घर के अंदर तीन शव मिलने के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस ने घटनास्थल को सील कर दिया है और फॉरेंसिक टीम को भी जांच के लिए बुलाया गया है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है। आरोपी रविंद्र सिंह से लगातार पूछताछ की जा रही है ताकि हत्या के पीछे के कारणों का पता लगाया जा सके।

घटना की खबर फैलते ही आसपास के लोग बड़ी संख्या में मौके पर जुट गए। इलाके में दहशत और शोक का माहौल है। फिलहाल पुलिस हत्या के कारणों और घटनाक्रम की विस्तृत जांच में जुटी हुई है।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर