Breaking News
Jamshedpur : टाटा वर्कर्स यूनियन ने 18 सेवानिवृत्त कर्मचारियों को दी विदाई, नई पारी के लिए दी शुभकामनाएं Jamshedpur : पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस ने मनाया काला दिवस, मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को बर्खास्त करने की मांग The Story of the Jamshedpur Police : बागबेड़ा पुलिस की शह पर हरहरगु्टूटू में पोकलेन लगाकर तोड़वा दी घर की दीवार, नहीं ले रहे FIR! Jamshedpur : टाटा मोटर्स अस्पताल कर्मियों के लिए बस सेवा शुरू, यूनियन की मांग पर प्रबंधन ने दी मंजूरी Jamshedpur : छोटा गोविंदपुर निवासी ज़ेवियर पब्लिक स्कूल के संचालक सुनील सिंह पंचतत्व में विलीन Jamshedpur : सीजीपीसी प्रतिनिधिमंडल ने नेमरा पहुंचकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से की मुलाकात, माता रूपी सोरेन को दी श्रद्धांजलि
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur Sikh Samaj : अमृतवेला समागम में उमड़ी श्रद्धा – नन्हीं बच्ची अकाल कीरत कौर ने मनाया जन्मदिन

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर. 

लौहनगरी जमशेदपुर में इन दिनों अध्यात्म और आस्था की एक नई लहर देखने को मिल रही है। ‘अमृतवेला परिवार’ के तत्वावधान में आयोजित होने वाला रविवार का ‘अमृतवेला समागम’ अब संगत के लिए गहरी आस्था का केंद्र बन चुका है। इसी कड़ी में मानगो स्थित गुरुद्वारा साहिब में आयोजित विशेष समागम के दौरान श्रद्धा, समर्पण और पारिवारिक आस्था के अद्भुत दृश्य देखने को मिले।

दो साल की बच्ची ने मनाया जन्मदिन

समागम में उस वक्त सभी संगत निहाल हो उठी, जब एक दो साल की नन्हीं बच्ची अकाल कीरत कौर ने लगातार दूसरे साल अपना जन्मदिन बेहद अनोखे और धार्मिक तरीके से मनाया। बच्ची ने अमृत वेला परिवार की संगत के साथ मिलकर गुरुद्वारा साहिब मानगो में बड़ी ही खुशी और उत्साह के साथ गुरुबाणी शबद कीर्तन के साथ और ‘आसा की वार’ का गायन के बीच गुरु घर की खुशियां प्राप्त कीं। नन्हीं बच्ची और उसके परिवार की इस अनन्य श्रद्धा को देखकर समागम में उपस्थित संगत के बीच एक नई जागृति और अमृत वेला के प्रति विश्वास और सुदृढ़ हो गया है।

Gambhir Car Associate Motion Ads

बुजुर्ग दंपति ने पूरी की अंतिम इच्छा

इस समागम से जुड़ी एक और भावुक कर देने वाली खबर सामने आई। समाज के एक वरिष्ठ एवं बुजुर्ग दंपति सरदार महिन्दर सिंह और उनकी धर्मपत्नी जसविंदर कौर ने गुरु नानक देव जी के घर (गुरुद्वारा साहिब) में शुकराना करने की अपनी अंतिम इच्छा प्रकट की थी। अपनी इसी इच्छा के साथ वे अपने पूरे परिवार समेत इस समागम में शामिल हुए। उन्होंने गुरु साहिब जी का शुकराना (धन्यवाद) अदा किया और अरदास की। इस दौरान जमशेदपुर की सिख संगत ने भी बढ़-चढ़कर अमृत वेला समागम में हिस्सा लिया और अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

दिसंबर तक के कार्यक्रमों की बुकिंग एडवांस में फुल

‘अमृतवेला परिवार’ के सेवादारों ने बताया कि इस समागम का मुख्य उद्देश्य संगत को अमृत वेला, ‘आसा दी वार’ और पवित्र गुरुबाणी से जोड़ना है। इस मुहिम को जमशेदपुर की संगत का इतना जबरदस्त समर्थन मिल रहा है कि आने वाले महीनों ही नहीं, बल्कि 20 और 27 दिसंबर तक के कार्यक्रमों की एडवांस बुकिंग संगत द्वारा पहले से ही करा ली गई है।

अमृतवेला परिवार ने इस अभूतपूर्व सहयोग, अगाध श्रद्धा और विशेष योगदान के लिए जमशेदपुर की समस्त संगत का कोटि-कोटि धन्यवाद और आभार व्यक्त किया है। आनेवाला अमृतवेला समागम अब रविवार को जेम्को गुरुद्वारा साहिब में आयोजित होगा। समागम को सफल बनाने में सभी गुरद्वारा कमिटियों का सहयोग प्राप्त हो रहा है.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर