Tatanagar : स्टेशन में दो सांप छोड़कर भागा सपेरा, यात्रियों में दहशत, सर्परक्षक ने किये काबू देखें – Video

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर. 

जमशेदपुर के टाटानगर स्टेशन स्थित मेन गेट में दो टोकरी में सांप खोलकर छोड़ दिए गए. इस घटना के बाद स्टेशन के यात्रियों और कर्मियों में भगदड़ मच गई. जानकारी के अनुसार कोई सपेरा दो टोकरियों में सांप लाया और टोकरी खोलकर वहां से भाग गया था.

आरपीएफ ने इसकी सूचना बागबेड़ा रोड नंबर एक निवासी सर्परक्षक छोटू को दी. वह तत्काल स्टेशन पहुंचे और दोनों सांप को रेस्कयू किया. दोनों कोबरा प्रजाति के सांप थे. स्नेक बॉय छोटू ने इसकी जानकारी डीएफओ को दी. छोटू ने बताया कि इन सांपों को जंगल में छोड़ दिया जायेगा तांकि किसी मानव को इससे नुकसान ना पहुंचे.

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

सांप को जब पकड़ा गया तो इसे देखने के लिए लोगों की भीड़ वहां जुट गई. स्नेक बॉय के अनुसार सांप के दिखने पर उसे नुकसान ना पहुंचाया जाये. इसकी सूचना हमें दें. उसे जंगल में छोड़ दिया जायेगा.

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें