Breaking News
Sakchi Gurudwara : अमरप्रीत सिंह काले के नायक एवं प्रिय अग्रज त्रिलोचन सिंह की अंतिम अरदास में उमड़ा जनसैलाब, नेता, पत्रकारों और आमजन ने दी श्रद्धांजलि Bank Fraud: JSCB घोटाले में ED का बड़ा एक्शन, झारखंड-ओडिशा के 7 ठिकानों पर छापेमारी Maoist Surrender: 2.20 करोड़ का इनामी माओवादी असीम मंडल सरेंडर, मिसिर बेसरा के बाद संगठन के बड़े चेहरों में था शामिल Gunfire: दरवाजा खुलते ही बरसने लगीं गोलियां! बोकारो में बुजुर्ग दंपति की हत्या, बेटे को भी 3 गोलियां लगीं Gunfire: दरवाजा खुलते ही बरसने लगीं गोलियां! बोकारो में बुजुर्ग दंपति की हत्या, बेटे को भी 3 गोलियां लगीं Crop Loss: बिहार में बाढ़ ने किसानों की कमर तोड़ी, 270 करोड़ की फसल बर्बाद! भागलपुर सबसे ज्यादा प्रभावित
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : एनडीआरएफ के 5 दिवसीय आपदा प्रबंधन एवं बचाव प्रशिक्षण शिविर का शानदार शुभारंभ

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर. 

जमशेदपुर पूर्वी सिंहभूम जिले के नागरिकों एवं सिविल डिफेंस स्वयंसेवकों को आपदा के समय राहत एवं बचाव कार्यों के लिए दक्ष बनाने के उद्देश्य से 15 जून से 19 जून 2026 तक एक पांच दिवसीय महत्वपूर्ण प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। यह प्रशिक्षण ‘सिविल डिफेंस कार्यालय, बी रोड, बिष्टुपुर, जमशेदपुर’ में एनडीआरएफ (NDRF) के विशेषज्ञ पदाधिकारियों द्वारा प्रदान किया जा रहा है।

इस कार्यक्रम का आयोजन आयुक्त, नागरिक सुरक्षा, झारखण्ड (राँची) तथा कमाण्डेन्ट, एनडीआरएफ (पटना) के दिशा-निर्देशों के आलोक में किया जा रहा है। इसमें 18 से 50 वर्ष आयु वर्ग के लगभग 70 प्रतिभागी पूरे उत्साह के साथ हिस्सा ले रहे हैं।

Gambhir Car Associate Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन जिला प्रशासन के एडीएम (ADM) राहुल आनंद एनडीआरएफ के सब-इंस्पेक्टर कवि रंजन शर्मा एवं सिविल डिफेंस के चीफ वार्डन अरुण कुमार द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया। मौके पर एडीएम राहुल जी आनंद जी ने अपने वक्तव्य में सभी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया और अपील की कि आपदा के समय समाज की सेवा के लिए समर्पण की भावना हमेशा जागृत रहनी चाहिए। वहीं सब-इंस्पेक्टर कवि रंजन शर्मा (NDRF) ने प्रशिक्षण के उद्देश्यों पर विस्तृत प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि गृह मंत्रालय, भारत सरकार के एक विशेष कार्यक्रम के तहत देश के प्रमुख सिविल डिफेंस जिलों में यह आयोजन किया जा रहा है, ताकि आम नागरिकों को प्रशिक्षित कर इतना सक्षम बनाया जा सके कि वे किसी भी आपातकालीन परिस्थिति में अपनी अहम भूमिका निभा सकें।

चीफ वार्डन अरुण कुमार ने कहा कि यद्यपि जिला नागरिक सुरक्षा संगठन द्वारा समय-समय पर प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाए जाते हैं, परंतु एनडीआरएफ (NDRF) जैसी विशेषज्ञ फोर्स द्वारा दिया जा रहा यह प्रशिक्षण अत्यंत विशेष है। उन्होंने सभी प्रतिभागियों से इस जीवन-रक्षक कौशल को सीखने और इसका अधिकतम लाभ उठाने की अपील की। प्राकृतिक आपदाओं की गंभीरता को देखते हुए समाज के हर वर्ग के लिए ऐसे कौशल सीखना अत्यंत आवश्यक है। इस संपूर्ण प्रशिक्षण कार्यक्रम के सुचारू संचालन की व्यवस्था कार्यालय प्रभारी सुरेश प्रसाद जी के देखरेख में की जा रही है।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर