Breaking News
Jamshedpur Police : दुकानदारों को हड़काने और ग्राहकों पर लाठी चार्ज लाठीचार्ज की चारों ओर निंदा, बाबूलाल मरांडी ने कसा मुख्यमंत्री पर ये तंज Concern: बिहार में महिला सुरक्षा पर चिराग पासवान का बड़ा बयान, बोले- ऐसी सरकार का हिस्सा होने पर शर्मिंदगी महसूस होती है Jamshedpur : सुंदरनगर में गैर आदिवासी जमीन पर धर्म के नाम पर कब्जे का आरोप, निर्माण स्थल में तोड़फोड़, देखें – Video Jamshedpur : ATC सेंट्रल दुर्गा पूजा समिति का भूमि पूजन संपन्न, माता रानी जयकारों से गूंजा इलाका Jamshedpur : ‘आगाज़’ ने शहीद भगत सिंह की जयंती पर बच्चों को बांटी पाठ्य सामग्री, पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी रहे मौजूद Jamshedpur : राष्ट्रीय स्तर पर मिली जिम्मेदारी, बीबी बलजीत कौर का दो गुरुद्वारों में सम्मान
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : जिला प्रशासन की नशामुक्ति रैली, डीसी ने दिलाई शपथ

SHARE:

समाहरणालय से साकची गोलचक्कर तक निकली मानव श्रृंखला, अधिकारियों, छात्र-छात्राओं और आम नागरिकों ने लिया नशामुक्त समाज बनाने का संकल्प

फतेह लाइव, रिपोर्टर. 

पूर्वी सिंहभूम जिला में मादक पदार्थों के खिलाफ 10 से 26 जून तक चलाए गए राज्यव्यापी जागरूकता अभियान का समापन शुक्रवार को जिला प्रशासन द्वारा भव्य मानव श्रृंखला, जागरूकता रैली और हस्ताक्षर अभियान के साथ किया गया। समाहरणालय से साकची गोलचक्कर तक निकाली गई रैली को उपायुक्त (डीसी) ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। कार्यक्रम में उप विकास आयुक्त, अपर उपायुक्त, जिला प्रशासन के अन्य अधिकारी-कर्मी, बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं, स्वयंसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधि और आम नागरिक शामिल हुए।

रैली के समापन पर उपायुक्त ने सभी प्रतिभागियों को नशापान से दूर रहने तथा समाज को नशामुक्त बनाने की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि युवा शक्ति देश और समाज की सबसे बड़ी ताकत है। यदि युवा नशे से दूर रहकर शिक्षा, खेल और रचनात्मक गतिविधियों से जुड़ेंगे तो एक स्वस्थ और सशक्त समाज का निर्माण संभव होगा। उन्होंने कहा कि मादक पदार्थों की रोकथाम केवल कानून के सहारे नहीं हो सकती, बल्कि इसके लिए समाज के हर वर्ग की सक्रिय भागीदारी जरूरी है।

Gambhir Car Associate Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

रैली के दौरान प्रतिभागियों ने हाथों में नशामुक्ति से जुड़े संदेश लिखी तख्तियां और बैनर लेकर लोगों को मादक पदार्थों के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक किया। इसके बाद आयोजित हस्ताक्षर अभियान में जिला प्रशासन के वरीय अधिकारियों, कर्मचारियों, विद्यार्थियों और आम नागरिकों ने भाग लेकर नशामुक्त झारखंड और नशामुक्त पूर्वी सिंहभूम के निर्माण का संकल्प दोहराया।

जिला प्रशासन ने बताया कि अभियान के दौरान जिले के विद्यालयों, महाविद्यालयों, पंचायतों और शहरी क्षेत्रों में रैली, शपथ ग्रहण, नुक्कड़ नाटक, संगोष्ठी तथा विभिन्न जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। इन गतिविधियों के माध्यम से युवाओं और आम लोगों को नशे के दुष्परिणामों से अवगत कराया गया। समापन अवसर पर जिला प्रशासन ने भविष्य में भी ऐसे जनजागरूकता कार्यक्रम लगातार चलाने की प्रतिबद्धता दोहराई।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर