Breaking News
Jamshedpur : आउटर सर्कल रोड पर शराब दुकान खोलने के प्रस्ताव का विरोध, स्वामी अयप्पा मंदिर कमेटी ने डीसी से लगाई गुहार Jamshedpur : अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ चुनाव में सिविल सर्जन का दखल! ‘कृपाप्राप्त’ एमपीडब्ल्यू के समर्थन में स्वास्थ्य सेवा छोड़ प्रचार में जुटे ‘मैनेजर’, देखें – Video Adityapur : निखिल हत्याकांड के विरोध में सड़क जाम कर रहे लोगों पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां, देखें – Video Jamshedpur : गोवा से केरल और झारखंड तक के जायकों का संगम बनेगा टेल्को का कार्तिक मेला Jamshedpur : बेसरा जानलेवा हमला प्रकरण की उच्च स्तरीय जांच जरूरी : कुलबिंदर Jamshedpur : गोलमुरी में 20 नवंबर को मनेगा बाबा श्याम का जन्मोत्सव, निकलेगी भव्य निशान यात्रा
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur: समन्यव और शौर्य है हमारी वायुसेना की ताकत : परिषद

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर. 

1932 से लेकर वर्तमान भारत के वायु सेना की ताकत उसका अपरिमेय शौर्य और अदभुत समन्वय ही शक्ति है जिसके बल पर आज इस देश के वायु सेना दुनिया के सर्वश्रेष्ठ शक्ति में से एक है। साथ ही हम दुनिया को शक्ति के साथ शांति और सहयोग का संदेश देने में भी विश्वास रखते हैं। आज यह बात पूर्व सैनिक सेवा परिषद जमशेदपुर द्वारा आयोजित भारतीय वायुसेना दिवस समारोह के दौरान में संगठन के जिला अध्यक्ष विनय यादव ने कहा। 91वें वायु सेना दिवस के अवसर पर पूर्व सैनिक सेवा परिषद जमशेदपुर के तीनों सेना से सेवानिवृत्त जांबाज़ सैनिकों ने बारीडीह रिक्रिएशन क्लब में वायु सेना दिवस मनाया।इस अवसर पर सेवानिवृत्त 75 पूर्व सैनिक उपस्थित थे। वे बीते दिनों की अपने अनुभव साझा करते हुए रोमांचित हो उठे। इन जांबाज़ सैनिकों में कई सारे सैनिक साथी ऐसे हैं जिन्होंने 1962, 1965, 1971, कारगिल युद्ध,ऑपरेशन पराक्रम, मेघदूत,जैसे ऑपरेशन में भाग ले चुके

कार्यक्रम का शुभारंभ भारतमाता के चित्र पर पुष्पांजलि के साथ हुआ। इसके पश्चात सर्वप्रथम सिक्किम त्रासदी में लापता सैनिकों के लिए प्रार्थना की गई एवम् घायलों के लिए जल्द स्वस्थ होने की कामना की गई।समारोह में भारत माता की जय के उद्घोष के साथ वातावरण गुंजायमान रहा।तत्पश्चात राजीव कुमार ने संगठन गीत प्रस्तुत किया।अतिथि और नए बनाये गए सदस्यों का परिचय संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश पांडेय ने किया।उसके बाद वायुसेना के इतिहास और संगठन्कार्य का विषय परिवेश उमेश शर्मा द्वारा पेश किया गया ।इसके बाद संगठन की तरफ से केक कटिंग किया गया और सभी सदस्यों को शुभकामनाएं दी गयी। वायु सेना से सेवानिवृत्त ओ पी सिंह और हरी सैंडिल ने वायुसेना के दिनों के अपने अनुभव साझा किया। वर्तमान भारत और हमारी वायु युद्धक शक्ति के बढ़ते स्वरूप पर उपस्थित पूर्व सैनिकों ने प्रसन्नता व्यक्त की।भारतीय वायुसेना दिवस एवं संगठन की जानकारी देते हुए संगठन के मार्गदर्शक जसबीर सिंह ने कहा कि संगठन का एक-एक सैनिक संगठन के लिए महत्वपूर्ण है।आर्मी, एयरफोर्स व नेवी से ऊपर उठकर हमलोग बड़े से बड़े कार्यक्रम को भी सफल बना देते हैं। संगठन के सम्मानित सदस्य एवं उनके परिवार का योगदान भुलाया नहीं जा सकता। दुख की घड़ी में पीड़ित परिवार के साथ खड़ा होना ही संगठन की मुख्य विशेषता है, जिसके कारण नित्य नए सैनिक संगठन से जुड़ते चले जाते हैं। धन्यवाद ज्ञापन सुखविंदर सिंह द्वारा किया गया।

Gambhir Car Associate Motion Ads

उपस्थित पूर्व सैनिक

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष विनय यादव, महामंत्री जितेंद्र सिंह, कोषध्यक्ष दीपक शर्मा के साथ अवधेश कुमार, विनय यादव,सुखविंदर सिंह ,राजेश कुमार, उमेश शर्मा ,उमेश सिंह ,पवन कुमार, किशोर कुमार, केशव कुमार वर्मा, दयानंद सिंह, डॉक्टर शैलेन्द्र(बोकारो), जय प्रकाश, रजनीश कुमार सिंह, कुन्दन सिंह, हरी सिंह सैंडिल, मनोज सिंह, जसबीर सिंह

सत्या प्रकाश, आरपी सिंह, राजीव कुमार सिंह, बिमल ओझा, ओ पी कुमार के साथ साथ सैन्य मातृशक्ति भी उपस्थित रही।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर