Breaking News
Jamshedpur : आउटर सर्कल रोड पर शराब दुकान खोलने के प्रस्ताव का विरोध, स्वामी अयप्पा मंदिर कमेटी ने डीसी से लगाई गुहार Jamshedpur : अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ चुनाव में सिविल सर्जन का दखल! ‘कृपाप्राप्त’ एमपीडब्ल्यू के समर्थन में स्वास्थ्य सेवा छोड़ प्रचार में जुटे ‘मैनेजर’, देखें – Video Adityapur : निखिल हत्याकांड के विरोध में सड़क जाम कर रहे लोगों पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां, देखें – Video Jamshedpur : गोवा से केरल और झारखंड तक के जायकों का संगम बनेगा टेल्को का कार्तिक मेला Jamshedpur : बेसरा जानलेवा हमला प्रकरण की उच्च स्तरीय जांच जरूरी : कुलबिंदर Jamshedpur : गोलमुरी में 20 नवंबर को मनेगा बाबा श्याम का जन्मोत्सव, निकलेगी भव्य निशान यात्रा
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : भाई अनंतवीर सिंह (एलए वाले) कीर्तन दरबार में संगत को करेंगे निहाल, भारत दौरे के दौरान साकची गुरुद्वारा में मंगलवार को होगा गुरमत समागम

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर

पूरी दुनिया में अपनी पहचान बना चुके सुप्रसिद्ध रागी भाई अनंतवीर सिंह (एलए वाले) 10 अक्टूबर को साकची गुरुद्वारा में आयोजित होने वाले कीर्तन दरबार में संगत को निहाल करेंगे।

रविवार को आयोजन सम्बन्धी जानकारी देते हुए साकची गुरुद्वारा के प्रधान निशान सिंह और गुरुद्वारा साहिब पंजाबी रिफ्यूजी कॉलोनी के प्रधान हरमिंदर सिंह मिंदी ने बताया कि कीर्तन समागम का आयोजन रिफ्यूजी कॉलोनी गुरुद्वारा कमिटी, साकची गुरुद्वारा कमिटी के सहयोग से साकची गुरुद्वारा में कर रही है। सिखों के चौथे गुरु श्री गुरु रामदास जी महाराज के प्रकाश पर्व को समर्पित गुरमत समागम में गुरमत प्रचारक भाई विवेक सिंह, भाई जसपाल सिंह कीर्तनी जत्था और बीबी रविंदर कौर ढाढी जत्था भी संगत को गुरबाणी कीर्तन द्वारा निहाल करेंगे। साकची गुरुद्वारा के महासचिव परमजीत सिंह काले और गुरु तेग़ बहादर ट्रस्ट के दमनप्रीत सिंह ने बताया की कीर्तन समागम के दौरान गुरु का अटूट लंगर चलाया जायेगा। कीर्तन समागम 10 अक्टूबर शाम छः बजे से रात गयारह बजे तक चलेगा।

Gambhir Car Associate Motion Ads

परमजीत सिंह काले और दमनप्रीत सिंह ने बताया की जानेमाने कीर्तनीये भाई अनंतवीर सिंह (एलए वाले) भारत प्रवास के दौरान जमशेदपुर में समागम करने के लिए हामी भरी है। भाई अनंतवीर सिंह (एलए वाले) अपने कीर्तन ‘हम बैठे तुम देहो आशीसा’ और ‘माधो हम ऐसे तु ऐसा’ शब्द गायन के लिए जाना जाता है।

रविवार को कार्यक्रम आयोजन का पोस्टर भी जारी किया गया जिसमे मुख्यरूप से निशान सिंह, हरमिंदर सिंह मिंदी समेत परमजीत सिंह काले, शरणपाल सिंह, गुरप्रीत सिंह, सतपाल सिंह, गुरचरण सिंह, पलविंदर सिंह, अमरदीप सिंह, सरबजीत सिंह, मनदीप सिंह, इश्विंदर सिंह, सुखमीत सिंह, रौनक सचदेव, मनमोहन सिंह, जसबीर सिंह गाँधी और दमनप्रीत सिंह मौजूद रहे।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर