Jamshedpur : वरिष्ठ अधिवक्ता भीम हेंब्रम का निधन, सोमवार को द्वितीय पाली में न्यायिक कार्य से विरत रहेंगे अधिवक्ता

SHARE:

जमशेदपुर जिला बार संघ में शोकसभा आयोजित, अधिवक्ता कल्याण कोष व स्वास्थ्य बीमा योजना पर भी हुई चर्चा

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

जमशेदपुर जिला बार संघ के वरिष्ठ अधिवक्ता भीम हेंब्रम का लंबी बीमारी के बाद 25 जुलाई 2026 की सुबह अपने सरजामदा स्थित आवास पर निधन हो गया। वह लगभग 62 वर्ष के थे और वर्ष 1998 से जमशेदपुर जिला बार संघ में नियमित रूप से अधिवक्ता के रूप में प्रैक्टिस कर रहे थे। उल्लेखनीय है कि लगभग एक माह पूर्व उनकी पत्नी का भी निधन हो गया था।

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

उनके निधन पर आयोजित शोकसभा में अधिवक्ताओं ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की तथा शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की। बैठक का संचालन अधिवक्ता अक्षय कुमार झा ने किया।

शोकसभा के बाद अधिवक्ताओं ने झारखंड स्टेट बार काउंसिल के दोनों निर्वाचित सदस्यों के साथ अधिवक्ता कल्याण कोष, अधिवक्ताओं की सुरक्षा, स्वास्थ्य बीमा योजना एवं अन्य कल्याणकारी योजनाओं पर विस्तृत चर्चा की। अधिवक्ताओं ने मांग की कि जल्द से जल्द पूरी कमेटी का गठन कर अधिवक्ता कल्याण से जुड़े कार्यों को गति दी जाए।

इस अवसर पर झारखंड स्टेट बार काउंसिल के उपाध्यक्ष एवं वरिष्ठ अधिवक्ता राजेश कुमार शुक्ला ने आश्वस्त किया कि शीघ्र ही पूरी कमेटी का गठन कर अधिवक्ता हित से जुड़े मामलों पर आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। झारखंड स्टेट बार काउंसिल के सदस्य एवं झारखंड हाईकोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता अब्दुल कलाम रसीदी ने भी इस मांग का समर्थन किया।

बैठक में अधिवक्ता गुलरेज अख्तर, दिनेश कुमार पांडे, रंजीत कुमार पांडे, सिद्धार्थ शंकर दुबे, अक्षय कुमार झा, मिथिलेश सिंह, राजू कुमार सिंह, जन्मेजय कुमार सिंह, संजय कुमार सिंह, बसंत कुमार मिश्रा, कुलविंदर कुमार, एन.के. सिंह सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता उपस्थित थे।

जमशेदपुर जिला बार संघ की ओर से जारी आधिकारिक सूचना के अनुसार, स्वर्गीय भीम हेंब्रम को श्रद्धांजलि स्वरूप सोमवार, 27 जुलाई 2026 को सभी अधिवक्ता द्वितीय पाली में न्यायिक कार्य से स्वयं को अलग रखेंगे।

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें