Jamshedpur : मानगो नगर निगम की ‘मनमानी’ के खिलाफ सोमवार को हल्ला बोल, सरयू राय के नेतृत्व में होगा धरना

SHARE:

गांधी मैदान में सुबह 10 बजे से जुटेंगे लोग, घर-घर चलाया गया संपर्क अभियान; वाटरप्रूफ पंडाल समेत तैयारियां पूरी

फतेह लाइव, रिपोर्टर. 

जमशेदपुर में मानगो नगर निगम की कथित मनमानी और विकास कार्यों को रोके जाने के विरोध में जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय के नेतृत्व में सोमवार, 27 जुलाई को गांधी मैदान में आयोजित होने वाले विशाल धरना की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। धरना मानगो नगर निगम कार्यालय के सामने सुबह 10 बजे से शुरू होगा।

मानगो नगर निगम के पास हल्ला बोल कार्यक्रम के लिए बनाया गया वॉटरप्रूफ टेंट

इस आयोजन से जुड़े लोगों ने बताया कि धरना में बड़ी संख्या में लोगों के शामिल होने की संभावना है। उनका दावा है कि मानगो के विभिन्न इलाकों से आम नागरिक धरना स्थल पहुंचेंगे और इसमें सर्व समाज की भागीदारी रहेगी। आयोजकों के मुताबिक, धरना को लेकर पिछले कई दिनों से व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया गया है।

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

आयोजन समिति से जुड़े लोगों ने बताया कि कार्यकर्ताओं की दर्जनों टुकड़ियों ने मानगो के विभिन्न मोहल्लों में घर-घर जाकर लोगों से संपर्क किया और उनसे धरना में शामिल होने की अपील की। स्थानीय स्तर पर भी लोगों को कार्यक्रम की जानकारी देकर अधिक से अधिक संख्या में गांधी मैदान पहुंचने का आग्रह किया गया है।

आयोजन से जुड़े नेताओं ने बताया कि मौसम को देखते हुए धरना स्थल पर वाटरप्रूफ पंडाल तैयार कराया गया है। धरना में पहुंचने वाले लोगों को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए आवश्यक इंतजाम किए गए हैं। लोगों के बैठने की भी पर्याप्त व्यवस्था की गई है।

आयोजकों का कहना है कि धरना का मुख्य मुद्दा मानगो नगर निगम की कार्यप्रणाली और क्षेत्र में विकास योजनाओं के बाधित होने का विरोध है। धरना के माध्यम से इन मुद्दों को प्रमुखता से उठाया जाएगा और निगम प्रशासन से जवाब मांगा जाएगा। आयोजन समिति ने मानगो के नागरिकों से सोमवार सुबह 10 बजे गांधी मैदान पहुंचकर धरना में भाग लेने की अपील की है।

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें