Jamshedpur : मानगो में बनेगा पंचमुखी हनुमान मंदिर, स्व. मेवालाल साह की स्मृति में हुआ भूमिपूजन

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

जमशेदपुर में मानगो के दाईगुट्टू स्थित धोबी लाइन क्षेत्र में जल्द ही पंचमुखी हनुमान मंदिर का निर्माण कराया जाएगा। मंदिर निर्माण कार्य शुरू होने से पहले शुक्रवार को वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधि-विधान से भूमिपूजन संपन्न हुआ। अनुष्ठान पंडित संतोष तिवारी के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।

भूमिपूजन कार्यक्रम में भाजपा के पूर्व नेता विकास सिंह मुख्य रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने नारियल फोड़कर मंदिर निर्माण कार्य का शुभारंभ किया और क्षेत्रवासियों को शुभकामनाएं दीं।

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

मंदिर निर्माण समिति की ओर से स्वर्गीय मेवालाल साह के ज्येष्ठ पुत्र प्यारेलाल साह ने बताया कि मोहल्ले में बजरंगबली का मंदिर नहीं होने से लोगों को लंबे समय से परेशानी का सामना करना पड़ता था। विशेषकर रामनवमी के अवसर पर इसी क्षेत्र से अखाड़ा जुलूस निकलता है, उस समय मंदिर की कमी काफी महसूस होती थी।

उन्होंने बताया कि उनके पिता स्वर्गीय मेवालाल साह की हार्दिक इच्छा इस स्थान पर पंचमुखी हनुमान मंदिर का निर्माण कराने की थी। इसी उद्देश्य से उन्होंने अपने निजी भूखंड का एक बड़ा हिस्सा मंदिर निर्माण के लिए समर्पित कर दिया था। हालांकि उनके जीवनकाल में यह सपना पूरा नहीं हो सका। अब उनकी स्मृति में मंदिर निर्माण का कार्य शुरू किया गया है।

प्यारेलाल साह ने बताया कि मंदिर का निर्माण कार्य लगभग एक वर्ष में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए ओडिशा के कुशल कारीगरों की सेवाएं ली जाएंगी। मंदिर का निर्माण स्वर्गीय मेवालाल साह द्वारा दान की गई भूमि पर ही किया जाएगा।

भूमिपूजन के बाद श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। पंचमुखी हनुमान मंदिर निर्माण की शुरुआत से पूरे क्षेत्र में उत्साह और खुशी का माहौल है।

अभी-अभी

Horoscope

Weather

और पढ़ें