सिटी एसपी भी नहीं उठाते फोन, बागबेड़ा थाना का सरकारी नंबर बेहाल, अपशब्दों का किया गया प्रयोग
फ़तेह लाइव, रिपोर्टर.
जमशेदपुर में कानून व्यवस्था चरमराई हुई है. झारखंड सरकार लाख दावे कर ले, क़ी एसएसपी बदल दिया, उनकी पत्नी बदल दी. दोनों जिले शांत हो गए यह कहना गलत होगा. फ़तेह लाइव ने अपने जांच ऑपरेशन का शुक्रवार को भी वार तैयार किया. समय अनुसार गुरुवार क़ी भांति सिटी एसपी के सरकारी नंबर पर भी फोन किया गया. उन्होंने फोन नहीं उठाया. इसके बाद सिदगोड़ा थाना का सरकारी नंबर पड़ताल में आया. थानेदार फैज अहमद सक्रिय दिखे. उनसे फ़तेह लाइव के संवाददाता क़ी लंबी बातचीत हुई. नशे के खिलाफ अभियान में फ़तेह लाइव अभी विशेष मुहिम में है. गुरुवार को एसएसपी, शुक्रवार को सिटी एसपी फोन उठाने में फेल हो गए. अब बात करें बागबेड़ा थाना के सरकारी नंबर क़ी. जो जनता क़ी सुविधा के लिए सरकार ने दिया है. इस नंबर से फ़तेह लाइव का फोन नहीं उठा. उसके बाद फ़तेह लाइव को फोन आया और सामने वाले व्यक्ति ने थर्ड जेन्डर बोल के सम्बोधित किया. यह आवाज थाना प्रभारी क़ी नहीं थी. खैर, सरकारी नंबर पे यह आवाज असामान्य थी क़ी यहां छक्का लोग है. दारू नहीं बिकती. ये फोन क़ी आवाज थर्ड जेनडर का असम्मान है या बागबेड़ा थाना क़ी नपुंसकता?…..







