Breaking News
Jamshedpur Breaking : जुगसलाई में मलिक प्लाई शॉप में लाखों की चोरी, छत के रास्ते घुसे चोर, देखें – Video Jamshedpur : रोटरी के स्क्रीनिंग कैंप में 10 बच्चों में दिल में छेद, 7 में कटे होंठ-तालु की पहचान Jamshedpur : बाराद्वारी एनक्लेव सार्वजनिक दुर्गा पूजा कमेटी ने की खूँटी पूजा Adityapur : त्रिनेत्रम आई हॉस्पिटल में ‘Next Gen Optometry’ पर प्रशिक्षण सत्र, ऑप्टोमेट्रिस्टों को आधुनिक डायग्नोस्टिक तकनीक और प्राथमिक नेत्र चिकित्सा की दी जानकारी, देखें – Video Sikh Fedration Uk : ਜੱਗੀ ਜੋਹਲ ਨੂੰ ਸਾਰੇ ਕੇਸਾਂ ’ਚੋਂ ਜ਼ਮਾਨਤ ਮਿਲਣ ਮਗਰੋਂ ਬ੍ਰਿਟਿਸ਼ ਸਰਕਾਰ ਘਰ ਵਾਪਸੀ ਲਈ ਕਰੇ ਦਖ਼ਲ : ਸਿੱਖ ਫੈਡਰੇਸ਼ਨ ਯੂਕੇ Panthic organizations in Germany : ਬੰਦੀ ਸਿੰਘਾਂ ਨਾਲ ਬੇਇਨਸਾਫ਼ੀ ’ਤੇ ਭੜਕੀਆਂ ਜਰਮਨੀ ਦੀਆਂ ਪੰਥਕ ਜਥੇਬੰਦੀਆਂ
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur Police : अब हर गली-मोहल्ले पर रहेगी पुलिस की डिजिटल नजर, जमशेदपुर में QR कोड आधारित बीट पुलिसिंग की शुरुआत

SHARE:

एसएसपी ने किया नई व्यवस्था का शुभारंभ, अपराध संभावित क्षेत्रों की होगी रियल टाइम मॉनिटरिंग, जनता की सुरक्षा और जवाबदेही बढ़ाने पर जोर

फतेह लाइव, जमशेदपुर।

पूर्वी सिंहभूम पुलिस ने अपराध नियंत्रण और जनसुरक्षा को तकनीक से जोड़ते हुए सोमवार को एक नई पहल की शुरुआत की। वरीय पुलिस अधीक्षक डॉ एहतेशाम वकारिब के नेतृत्व में साकची स्थित सीसीआर में QR कोड आधारित डिजिटल बीट पुलिसिंग सिस्टम का शुभारंभ किया गया। इस मौके पर जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में तैनात पीसीआर, टेंगो मोबाइल, थाना गश्ती दल तथा पुलिस पदाधिकारियों एवं जवानों को नई व्यवस्था के तहत आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

Gambhir Car Associate Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

मौके पर एसएसपी ने कहा कि डिजिटल बीट पुलिसिंग का उद्देश्य पुलिस की क्षेत्र में मौजूदगी को और प्रभावी बनाना, अपराध संभावित इलाकों की लगातार निगरानी रखना तथा आम नागरिकों में सुरक्षा और विश्वास की भावना को मजबूत करना है। तकनीक आधारित इस व्यवस्था से पुलिस की जवाबदेही भी बढ़ेगी और गश्ती व्यवस्था की रियल टाइम मॉनिटरिंग संभव हो सकेगी।

जिले को इस योजना के तहत शहरी क्षेत्र में 102 और ग्रामीण क्षेत्र में 104 बीट में विभाजित किया गया है। प्रत्येक बीट के लिए एक बीट पदाधिकारी नियुक्त किया गया है, जो अपने क्षेत्र में नियमित गश्त, खुफिया सूचना संग्रह, सामुदायिक संवाद और अपराध रोकथाम की जिम्मेदारी निभाएंगे।

पिछले पांच वर्षों के अपराध आंकड़ों के आधार पर चिन्हित किए गए क्राइम हॉटस्पॉट, बाजार, सार्वजनिक स्थल, परिवहन केंद्र और संवेदनशील इलाकों में विशेष QR कोड लगाए गए हैं। पीसीआर, टेंगो मोबाइल और थाना गश्ती वाहन प्रत्येक शिफ्ट में कम से कम दो बार इन QR कोड को स्कैन करेंगे, जिससे उनकी उपस्थिति का डिजिटल रिकॉर्ड स्वतः तैयार होगा। वरिष्ठ अधिकारी किसी भी समय गश्ती की निगरानी कर सकेंगे।

बीट पदाधिकारियों को प्रतिदिन पैदल अथवा मोटरसाइकिल से गश्त करने तथा विशेष रूप से शाम 5 बजे से 8 बजे तक, जब लोगों की आवाजाही अधिक रहती है, सक्रिय रहने का निर्देश दिया गया है। साथ ही स्थानीय नागरिकों से संवाद बढ़ाने, संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने, किरायेदारों का सत्यापन कराने और अपराधियों से संबंधित सूचनाएं एकत्रित करने पर भी बल दिया गया।

पुलिस का मानना है कि इस डिजिटल व्यवस्था से अपराध संभावित क्षेत्रों पर बेहतर नियंत्रण, त्वरित पुलिस प्रतिक्रिया, बीट अधिकारियों और गश्ती दलों के बीच बेहतर समन्वय तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने में महत्वपूर्ण सफलता मिलेगी। यह पहल जमशेदपुर पुलिस को स्मार्ट, पारदर्शी और नागरिक केंद्रित पुलिसिंग की दिशा में एक नई पहचान देने वाली साबित होगी। इस अवसर पर सिटी एसपी ललित मीणा, ग्रामीण एसपी, एएसपी, सभी डीएसपी भी मौजूद रहे।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर