Breaking News
Jamshedpur : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन एवं सेवा संकल्प अभियान के तहत भाजयुमो के भव्य रक्तदान शिविर में 201 यूनिट रक्त संग्रह, युवाओं में दिखा जोश Jamshedpur : DBMS College of Education में बीएड विद्यार्थियों के लिए प्लेसमेंट मार्गदर्शन सत्र Jamshedpur : बागबेड़ा और नामदा बस्ती गुरुद्वारा में श्रद्धा के साथ मनाया गया श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी का पहला प्रकाश उत्सव Jamshedpur : रंगरेटा महासभा ने बढ़ाया संगठन का दायरा, दलजीत सिंह बने नौजवान सभा झारखंड के प्रधान Jamshedpur : सोनारी के मैदान से स्थानीयों को बेदखली पर सरयू राय सख्त, बोले – मामले का समाधान कराएंगे Jamshedpur : ब्राह्मण युवा शक्ति संघ के नव निर्वाचित पदाधिकारियों को महेंद्र पांडेय ने दी बधाई
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Giridih : आचार्य बालकृष्ण का जन्मोत्सव ‘जड़ी-बूटी दिवस’ के रूप में मनाया गया, पौधरोपण व जूस वितरण

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

गिरिडीह में पतंजलि परिवार एवं भारत स्वाभिमान के तत्वावधान में आचार्य शिरोमणि स्वामी बालकृष्ण का जन्मोत्सव बुधवार को ‘जड़ी-बूटी दिवस’ के रूप में भंडारीडीह स्थित सरदार भूपेंद्र सिंह के पेट्रोल पंप परिसर में उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भारत स्वाभिमान के जिला प्रभारी नवीन कांत सिंह ने की।

कार्यक्रम के दौरान आचार्य बालकृष्ण के दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना की गई तथा आयुर्वेद और योग के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान को याद किया गया। पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए औषधीय एवं फलदार पौधों का वितरण किया गया और पौधरोपण भी किया गया। इसके साथ ही आम लोगों के बीच पतंजलि जूस का वितरण कर स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।

Gambhir Car Associate Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

अपने अध्यक्षीय संबोधन में नवीन कांत सिंह ने कहा कि आचार्य बालकृष्ण ने भारतीय आयुर्वेद को वैश्विक पहचान दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उनके जन्मदिवस को ‘जड़ी-बूटी दिवस’ के रूप में मनाने का उद्देश्य लोगों को प्रकृति, पर्यावरण और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना है। उन्होंने कहा कि औषधीय पौधों का संरक्षण और अधिकाधिक पौधरोपण समय की आवश्यकता है।

इस अवसर पर सरदार भूपेंद्र सिंह, रणधीर कुमार गुप्ता, सरदार देवेंद्र सिंह, पुष्पा शक्ति, पिंकी खेतान, प्रभात खेतान, पप्पू सिंह, गुरदीप सिंह, राजेंद्र सिंह, सावन कुमार, रमेश सिन्हा, ममता कंधवे, जोशी कुमारी सहित पतंजलि परिवार एवं भारत स्वाभिमान के पदाधिकारी, कार्यकर्ता तथा बड़ी संख्या में स्थानीय गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर