Breaking News
Jamshedpur Firing Case Big Succes : टीटू शर्मा और मनोज सरकार गिरफ्तार, बिंदल मॉल फायरिंग की साजिश पर पुलिस का शिकंजा Jamshedpur : टाटा मोटर्स में बोनस समझौता – 14.03% बोनस, अधिकतम ₹87,543 और औसत ₹53,787 Brutal Attack In Jamshedpur : कीताडीह ग्वाला पट्टी में एक युवक की बेरहमी से पिटाई, देखें – दुस्साहस वाला – Video Jamshedpur Police : दुकानदारों को हड़काने और ग्राहकों पर लाठी चार्ज लाठीचार्ज की चारों ओर निंदा, बाबूलाल मरांडी ने कसा मुख्यमंत्री पर ये तंज Concern: बिहार में महिला सुरक्षा पर चिराग पासवान का बड़ा बयान, बोले- ऐसी सरकार का हिस्सा होने पर शर्मिंदगी महसूस होती है Jamshedpur : सुंदरनगर में गैर आदिवासी जमीन पर धर्म के नाम पर कब्जे का आरोप, निर्माण स्थल में तोड़फोड़, देखें – Video
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : टुईलाडुंगरी गुरुद्वारा में सिख नौजवान सभा ने मनाया श्री गुरु हरिकृष्ण साहिब जी का प्रकाश गुरुपर्व

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

जमशेदपुर में गुरुद्वारा श्री कलगीधर साहिब, टुईलाडुंगरी में सिख नौजवान सभा टुईलाडुंगरी द्वारा सिखों के आठवें गुरु, धन-धन श्री गुरु हरिकृष्ण साहिब जी का प्रकाश गुरपर्व श्रद्धा एवं सत्कार के साथ मनाया गया।

समागम के दौरान पंथ के महान कीर्तनी एवं कथावाचकों ने गुरु साहिब की महिमा का गुणगान कर संगत को निहाल किया। इस अवसर पर भाई रामप्रीत सिंह, भाई प्रभजोत सिंह मन्नी एवं भाई मनजीत सिंह ने गुरबाणी के माध्यम से संगत को गुरु साहिब के जीवन और उनकी शिक्षाओं से अवगत कराया।

Gambhir Car Associate Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

समागम में मुख्य अतिथि के रूप में तख्त श्री हरिमंदिर जी पटना साहेब के प्रधान इंद्रजीत सिंह, सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान भगवान सिंह, पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी, जदयू जिला अध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव, पत्रकार प्रताप सिंह, रंगरेटा महासभा के प्रधान मनजीत सिंह गिल सहित साकची, नामदा बस्ती, बिरसानगर गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान एंड टीम, स्त्री सत्संग सभा नामदा बस्ती के प्रतिनिधि एवं सदस्य उपस्थित रहे। समागम के उपरांत संगत के लिए गुरु का अटूट लंगर बरताया गया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में सिख नौजवान सभा के प्रधान रंजीत सिंह के साथ कमेटी के सदस्यों में जसबीर सिंह गिल, सतवंत सिंह रोशन, चरणजीत सिंह नवापिंड, जोरावर सिंह, सोनी सिंह, हरजीत सिंह भोजा, गुरदयाल सिंह, अवतार सिंह खालसा, नवजोत सिंह, हरमन गिल, सन्नी सिंह बल, दलजीत सिंह राजा, सागर सिंह, शशि सिंह, वीरू सिंह, बलराज सिंह बॉबी, गुरमीत सिंह बंटी, संटी सिंह, राहुल सिंह, गुरप्रीत सिंह, बलजीत सिंह, दलवीर सिंह पादरी, अमन सिंह एवं मनप्रीत सिंह मन्नू का विशेष सहयोग रहा। सभा के सदस्यों ने कहा कि श्री गुरु हरिकृष्ण साहिब जी का जीवन मानवता, सेवा, विनम्रता एवं परोपकार की प्रेरणा देता है। गुरु साहिब के दिखाए मार्ग पर चलना ही उनके प्रकाश गुरपुरब की सच्ची भावना है। सिख नौजवान सभा टुईलाडुंगरी की ओर से समागम में उपस्थित सभी संगत, अतिथियों, कीर्तनी जत्थों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया गया।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर