Breaking News
Jamshedpur Bar Association : अधिवक्ताओं ने झारखंड हाईकोर्ट में उठाई कल्याण योजनाओं की मांग, मेडिकल इंश्योरेंस और पेंशन पर हुई चर्चा Jamshedpur : साकची में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ मनाया गया तीज महोत्सव, समाजसेवी रानी गुप्ता ने की अगुवाई Jamshedpur : अपर्णा गुहा बनीं महिला फुटबॉल महासंघ की आंतरिक शिकायत समिति की संयोजक Jamshedpur : झामुमो संपर्क कार्यालय में दिवंगत मंत्री सुदित्य कुमार सोनू को दी गई श्रद्धांजलि Jamshedpur : सुदिव्य कुमार सोनू के आकस्मिक निधन पर पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास और विधायक पूर्णिमा ने जताया गहरा शोक Sikh Fedration Uk : ਸਿੱਖ ਮਸਲਿਆਂ ’ਤੇ ਵਾਅਦੇ ਨਾ ਨਿਭਾਏ ਤਾਂ ਯੂਕੇ ਦੇ ਲੇਬਰ ਪਾਰਟੀ ਨੂੰ ਚੋਣਾਂ ’ਚ ਭੁਗਤਣਾ ਪਵੇਗਾ ਖ਼ਮਿਆਜ਼ਾ : ਦਬਿੰਦਰਜੀਤ ਸਿੰਘ
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Saraikela : गम्हरिया गुरुद्वारा में श्री गुरु हरकृष्ण साहिब जी का प्रकाश उत्सव धूमधाम से मनाया गया

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर।

जमशेदपुर से सटे सरायकेला के गम्हरिया में गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान डॉ. अमरजीत सिंह की अगुवाई में सिख स्त्री सत्संग सभा, नौजवान सभा एवं समूह साध संगत के सहयोग से श्री गुरु हरकृष्ण साहिब जी का प्रकाश उत्सव बड़े पैमाने पर श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाया गया।

इस अवसर पर भाई साहिब भाई गुरदीप सिंह घुम्मन के कीर्तनी जत्थे ने शब्द गायन कर संगत को निहाल किया। वहीं कथावाचक भाई साहिब भाई मंजीत सिंह ने गुरु साहिब के जीवन एवं शिक्षाओं पर प्रकाश डालते हुए संगत को संबोधित किया।

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

कार्यक्रम के दौरान सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की ओर से गम्हरिया गुरुद्वारा के प्रधान डॉ. अमरजीत सिंह को स्वास्थ्य क्षेत्र में उल्लेखनीय सेवाओं तथा श्री गुरु रामदास भलाई केंद्र की ओपीडी में नि:शुल्क सेवा प्रदान करने के लिए शॉल एवं सिरोपा भेंट कर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर तख्त श्री हरिमंदिर जी पटना साहिब के महासचिव इंद्रजीत सिंह ने श्री गुरु हरकृष्ण साहिब जी के प्रकाश उत्सव की समूह संगत को बधाई दी। उन्होंने गम्हरिया गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी द्वारा किए जा रहे सामाजिक एवं धार्मिक कार्यों की सराहना की।

सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान भगवान सिंह ने अपने संबोधन में श्री गुरु हरकृष्ण साहिब जी के जीवन एवं उनकी शिक्षाओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने समय-समय पर सहयोग देने के लिए गम्हरिया की समूह साध संगत का आभार व्यक्त किया

वहीं चेयरमैन सरदार शैलेंद्र सिंह ने सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी द्वारा समाजहित में किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने समाज के लिए किए जा रहे सेवा कार्यों में सहयोग के लिए गम्हरिया गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी, स्त्री सत्संग सभा एवं नौजवान सभा के प्रति आभार प्रकट किया।

कार्यक्रम में पटना साहिब के महासचिव इंद्रजीत सिंह, प्रधान भगवान सिंह, चेयरमैन शैलेंद्र सिंह के अलावा वरीय उपाध्यक्ष सुखविंदर सिंह राजू, महासचिव अमरजीत सिंह, गुरचरण सिंह बिल्ला, सलाहकार सुखदेव सिंह बिट्टू, ज्ञानी कुलदीप सिंह, सरबजीत सिंह ग्रेवाल, तेजपाल सिंह, गम्हरिया गुरुद्वारा कमेटी के ट्रस्टी जनरल सिंह, प्रधान डॉ. अमरजीत सिंह, गुरदीप सिंह घुम्मन, जस्सा सिंह, पाल सिंह, भूपेंद्र सिंह, इंद्रजीत सिंह, बलदेव सिंह, जोगिंदर सिंह, स्त्री सभा की प्रधान अरविंदर कौर, माता करतार कौर सहित बड़ी संख्या में संगत उपस्थित रही।कार्यक्रम का संचालन पतवंत सिंह ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन महासचिव भूपेंद्र सिंह ने किया।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर