Breaking News
Jamshedpur Firing Case Big Succes : टीटू शर्मा और मनोज सरकार गिरफ्तार, बिंदल मॉल फायरिंग की साजिश पर पुलिस का शिकंजा Jamshedpur : टाटा मोटर्स में बोनस समझौता – 14.03% बोनस, अधिकतम ₹87,543 और औसत ₹53,787 Brutal Attack In Jamshedpur : कीताडीह ग्वाला पट्टी में एक युवक की बेरहमी से पिटाई, देखें – दुस्साहस वाला – Video Jamshedpur Police : दुकानदारों को हड़काने और ग्राहकों पर लाठी चार्ज लाठीचार्ज की चारों ओर निंदा, बाबूलाल मरांडी ने कसा मुख्यमंत्री पर ये तंज Concern: बिहार में महिला सुरक्षा पर चिराग पासवान का बड़ा बयान, बोले- ऐसी सरकार का हिस्सा होने पर शर्मिंदगी महसूस होती है Jamshedpur : सुंदरनगर में गैर आदिवासी जमीन पर धर्म के नाम पर कब्जे का आरोप, निर्माण स्थल में तोड़फोड़, देखें – Video
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Dhanbad : बीआईटी सिंदरी में पाटलिपुत्र अस्पताल ने लगाया निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, बड़ी संख्या में छात्रों ने कराई जांच

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

धनबाद के प्रतिष्ठित पाटलिपुत्र अस्पताल की ओर से स्वास्थ्य जागरूकता और उचित चिकित्सा परामर्श के उद्देश्य से बीआईटी सिंदरी परिसर स्थित मुख्य स्वास्थ्य केंद्र में निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में मुख्य रूप से पुरुष विद्यार्थियों के स्वास्थ्य की जांच की गई, जिसमें बड़ी संख्या में छात्रों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया और विशेषज्ञ चिकित्सकों से स्वास्थ्य संबंधी परामर्श प्राप्त किया।

पाटलिपुत्र अस्पताल की ओर से आयोजित शिविर में विभिन्न विभागों के अनुभवी चिकित्सकों ने अपनी सेवाएं दीं। इनमें सामान्य रोग विभाग के डॉ. मणि कुमार (एमडी फिजिशियन), स्नायु एवं रीढ़ की हड्डी रोग विभाग के डॉ. कुणाल किशोर (न्यूरो एवं स्पाइन सर्जन), दंत रोग विभाग के डॉ. सुधीर कुमार (मैक्सिलोफेशियल सर्जन), पाचन तंत्र रोग विभाग के डॉ. प्रकाश कुमार झा (गैस्ट्रोएंट्रोलॉजिस्ट) तथा हड्डी रोग एवं जोड़ प्रत्यारोपण विभाग के डॉ. निखिल ड्रोलिया (ऑर्थोपेडिक सर्जन) शामिल रहे।

Gambhir Car Associate Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

इसके अलावा मूत्र रोग विभाग के डॉ. प्रदीप कुमार सिन्हा और डॉ. प्रतीक शरण (यूरोलॉजिस्ट), स्त्री रोग विभाग की डॉ. विदिशा ड्रोलिया (लेप्रोस्कोपिक सर्जन) तथा मनोरोग विभाग की विशेषज्ञ शुभांगी मोरे (साइकोथेरेपिस्ट) ने भी विद्यार्थियों को चिकित्सीय परामर्श दिया। विद्यार्थियों ने विशेषज्ञ चिकित्सकों से अपनी स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं पर चर्चा की और निःशुल्क चिकित्सा परामर्श प्राप्त किया।

छात्राओं के लिए 16 अगस्त को लगेगा शिविर

संस्थान में सभी वर्गों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए चरणबद्ध तरीके से स्वास्थ्य जांच अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के प्रथम चरण में 2 अगस्त को संस्थान के प्राध्यापकों एवं कर्मचारियों के लिए चिकित्सा शिविर आयोजित किया जा चुका है, जिसका लाभ कई कर्मियों ने उठाया। इसी अभियान के अगले चरण में 16 अगस्त को संस्थान की छात्राओं के लिए विशेष निःशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित किया जाएगा।

शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य जरूरी : निदेशक

इस अवसर पर संस्थान के निदेशक डॉ. पंकज राय ने स्वास्थ्य जांच की इस पहल की सराहना की। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की शैक्षणिक सफलता और सर्वांगीण विकास के लिए उनका शारीरिक एवं मानसिक रूप से स्वस्थ रहना आवश्यक है। ऐसे स्वास्थ्य शिविर विद्यार्थियों को अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

मुख्य आयोजक एवं संस्थान के वरीय प्रशासी पदाधिकारी डॉ. ब्रह्मदेव यादव ने कहा कि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का निवास होता है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन विद्यार्थियों के लिए काफी सहायक सिद्ध होंगे और उन्हें अपने स्वास्थ्य के प्रति और अधिक सजग बनाएंगे।

अस्पताल प्रबंधन एवं संस्थान प्रशासन के संयुक्त प्रयास से आयोजित शिविर को लेकर विद्यार्थियों में काफी उत्साह देखा गया। इस अवसर पर संस्थान के निदेशक डॉ. पंकज राय, मुख्य आयोजक डॉ. ब्रह्मदेव यादव के अलावा डी.के. तांती, जे.एन. महतो, डॉ. निशिकांत किस्कू (असैनिक अभियांत्रिकी), डॉ. जीतू कुजूर (असैनिक अभियांत्रिकी) और उषा कुमारी (रासायनिक अभियांत्रिकी) सहित कई गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे। विद्यार्थियों एवं कर्मियों ने निःशुल्क स्वास्थ्य जांच की इस पहल की सराहना करते हुए इसे स्वास्थ्य जागरूकता की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर