Breaking News
Jamshedpur Firing Case Big Succes : टीटू शर्मा और मनोज सरकार गिरफ्तार, बिंदल मॉल फायरिंग की साजिश पर पुलिस का शिकंजा Jamshedpur : टाटा मोटर्स में बोनस समझौता – 14.03% बोनस, अधिकतम ₹87,543 और औसत ₹53,787 Brutal Attack In Jamshedpur : कीताडीह ग्वाला पट्टी में एक युवक की बेरहमी से पिटाई, देखें – दुस्साहस वाला – Video Jamshedpur Police : दुकानदारों को हड़काने और ग्राहकों पर लाठी चार्ज लाठीचार्ज की चारों ओर निंदा, बाबूलाल मरांडी ने कसा मुख्यमंत्री पर ये तंज Concern: बिहार में महिला सुरक्षा पर चिराग पासवान का बड़ा बयान, बोले- ऐसी सरकार का हिस्सा होने पर शर्मिंदगी महसूस होती है Jamshedpur : सुंदरनगर में गैर आदिवासी जमीन पर धर्म के नाम पर कब्जे का आरोप, निर्माण स्थल में तोड़फोड़, देखें – Video
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Dhanbad : दूसरी सोमवारी पर शिव मंदिर शाहपुरा में उमड़ा आस्था का सैलाब, श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर।

धनबाद के सिंदरी में पवित्र श्रावण मास की दूसरी सोमवारी के अवसर पर शाहपुरा स्थित शिव मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। सुबह से ही मंदिर परिसर में हर-हर महादेव और बोल बम के जयघोष से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक कर सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की।

दूसरी सोमवारी को लेकर मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं जलाभिषेक का आयोजन किया गया। श्रद्धालु अहले सुबह से ही हाथों में जल, बेलपत्र, पुष्प एवं पूजन सामग्री लेकर मंदिर पहुंचने लगे। महिलाओं, युवाओं एवं बुजुर्गों में भी भगवान शिव के प्रति विशेष उत्साह देखने को मिला। श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक कर परिवार एवं समाज के कल्याण की प्रार्थना की।

Gambhir Car Associate Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

इस अवसर पर बेवफा कैफे की ओर से भी दूसरी सोमवारी के पावन अवसर पर भोग-प्रसाद का वितरण किया गया। भोग वितरण में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।

भोग वितरण एवं धार्मिक आयोजन में भोला, सुमित, राज और हर्ष सहित अन्य श्रद्धालुओं एवं सहयोगियों ने सक्रिय भूमिका निभाई। सभी ने मिलकर श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया तथा मंदिर में आने वाले भक्तों की सेवा की।

आयोजन में शामिल लोगों ने कहा कि श्रावण मास भगवान शिव की आराधना का विशेष महीना है। इस दौरान श्रद्धालुओं की सेवा और भोग-प्रसाद का वितरण पुण्य का कार्य माना जाता है। धार्मिक आयोजन का उद्देश्य समाज में आपसी भाईचारा, सेवा एवं सद्भाव की भावना को मजबूत करना है।

शाहपुरा शिव मंदिर में दूसरी सोमवारी पर पूरे दिन भक्तिमय माहौल बना रहा। मंदिर में दर्शन एवं जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं का आना-जाना जारी रहा। मंदिर परिसर हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजता रहा।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर