Jamshedpur : आदित्यपुर स्टेशन में ट्रेन की चपेट में आने से यात्री की मौत, साउथ की ट्रेन पकड़ने की जल्दबाजी में हुआ हादसा

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर।

जमशेदपुर में आदित्यपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर चार पर सोमवार को एक दर्दनाक हादसे में ट्रेन की चपेट में आने से एक यात्री की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान फिलहाल नहीं हो सकी है। बताया जा रहा है कि यात्री आसनसोल से टाटा-छपरा ट्रेन में सवार हुआ था और आदित्यपुर स्टेशन पर उतरकर दूसरी ट्रेन पकड़ने की कोशिश कर रहा था।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टाटा-छपरा ट्रेन जैसे ही आदित्यपुर स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर चार पर पहुंची, उसी दौरान प्लेटफॉर्म नंबर एक पर साउथ की ओर जाने वाली ट्रेन खड़ी थी। दूसरी ट्रेन पकड़ने की जल्दबाजी में यात्री आनन-फानन में टाटा-छपरा ट्रेन से उतरने लगा। इसी दौरान उसका पैर फिसल गया और वह ट्रेन तथा प्लेटफॉर्म के बीच जा गिरा। ट्रेन की चपेट में आने से उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

मृतक के साथ मौजूद उसके साथी ने बताया कि ट्रेन में काफी भीड़ थी। भीड़ के बीच उतरने के दौरान यात्री अपना संतुलन खो बैठा और ट्रेन की चपेट में आ गया।

वहीं, मृतक के परिजनों ने रेल पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि हादसे के बाद यदि पुलिस समय रहते एंबुलेंस की व्यवस्था करती और घायल को तत्काल अस्पताल पहुंचाया जाता तो शायद उसकी जान बच सकती थी। हादसे की सूचना मिलते ही रेल पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर