Breaking News
Jamshedpur : छात्रों पर कार्रवाई को लेकर कुलवंत सिंह बंटी ने सरकार को घेरा, पूछा- लाठीचार्ज का आदेश किसने दिया? Jamshedpur residents sway to the music at the Bhajan Sandhya : ‘जूनियर लक्खा’ की आवाज स्नेहा सिंह के भजनों से शिवमय हुआ जमशेदपुर का ट्रांसपोर्ट मैदान Ranchi/Jamshedpur : विद्यार्थियों पर लाठीचार्ज निंदनीय, सरकार संवाद से निकाले समाधान : सरयू राय Potka : बच्चों के बीच कुणाल षाड़ंगी ने मनाया मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का 51वां जन्मदिन, सैकड़ों बच्चों को बांटे स्कूल शूज़ Uproar over the exam : छात्रों पर कार्रवाई के विरोध में मंगलवार को झारखंड बंद, जमशेदपुर में भी असर की तैयारी, कांवड़ियों को छूट Major incident on SE Railway : राउरकेला रेलवे स्टेशन पर बड़ा हादसा, पिरामिडनुमा ढांचा गिरने से कई यात्री घायल

Potka : बच्चों के बीच कुणाल षाड़ंगी ने मनाया मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का 51वां जन्मदिन, सैकड़ों बच्चों को बांटे स्कूल शूज़

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर।

जमशेदपुर से सटे पोटका प्रखंड के भाटिन स्थित लुगु मुर्मू रेजिडेंशियल ट्राइबल स्कूल में सोमवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का 51वां जन्मदिन बच्चों के बीच मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन नाम्या स्माइल फाउंडेशन के संस्थापक एवं झामुमो के केंद्रीय प्रवक्ता कुणाल षाड़ंगी की ओर से किया गया।

इस दौरान कुणाल षाड़ंगी ने माता-पिता से वंचित बच्चों के साथ मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के जन्मदिन का केक काटा। इसके बाद विद्यालय में अध्ययनरत सैकड़ों बच्चों के बीच स्कूल शूज़ का वितरण किया गया। स्कूल शूज़ पाकर बच्चों के चेहरे पर खुशी नजर आई।

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

मौके पर कुणाल षाड़ंगी ने कहा कि बच्चों के चेहरों पर मुस्कान लाना ही इस आयोजन का सबसे बड़ा उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि जरूरतमंद बच्चों के बीच खुशियां बांटना और उनकी आवश्यकताओं में सहयोग करना समाज के प्रत्येक सक्षम व्यक्ति की जिम्मेदारी है।

कार्यक्रम में लुगु मुर्मू रेजिडेंशियल ट्राइबल स्कूल के प्रधानाचार्य एवं संचालक रामो सोरेन, फूलों मुर्मू समेत विद्यालय परिवार के शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहे। वहीं स्माइल फाउंडेशन की ओर से सुरजीत सोरेन, रूही दास मुंडा और विक्रम शॉव सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर