अनुकंपा नियुक्ति समेत सेवानिवृत्ति से जुड़े मामलों की शिकायतों के निपटारे का मिलेगा अवसर
फतेह लाइव, रिपोर्टर।
चक्रधरपुर रेल मंडल की ओर से 23 अगस्त 2026 को एमडीडीटीआई/टाटा, बागबेड़ा, टाटानगर और 30 अगस्त 2026 को सेंटर ऑफ एक्सीलेंस, ईएलएस, राउरकेला में सेटलमेंट एवं ईएसीजी अदालत का आयोजन किया जाएगा। दोनों अदालतें सुबह 11 बजे से शुरू होंगी।
इस अदालत के माध्यम से पात्र लाभार्थियों को अनुकंपा के आधार पर नियुक्ति तथा सामान्य सेवानिवृत्ति से जुड़े मामलों के अलावा अन्य संबंधित मामलों में अपनी शिकायतें और समस्याएं रखने का अवसर मिलेगा।
पात्र आवेदक अपनी शिकायत/आवेदन 17 अगस्त 2026 तक व्हाट्सऐप या ई-मेल के माध्यम से भेज सकते हैं।
ई-मेल: srdpockp.ser@gmail.com
व्हाट्सऐप: 9771482610 / 9771488964















