WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : डॉ. टीसी जॉन मेमोरियल ट्रस्ट कर्मचारियों को 8.33% बोनस के साथ ₹4,000 एक्स-ग्रेशिया

SHARE:

आर्थिक चुनौतियों के बावजूद प्रबंधन ने कर्मचारियों के हित में लिया फैसला, करीब ₹9.25 लाख का होगा भुगतान

फतेह लाइव, रिपोर्टर।

जमशेदपुर हॉस्पिटल एम्प्लॉइज यूनियन के अंतर्गत डॉ. टीसी जॉन मेमोरियल चैरिटेबल फाउंडेशन/ट्रस्ट के कर्मचारियों के वार्षिक बोनस को लेकर प्रबंधन एवं यूनियन के बीच महत्वपूर्ण समझौता संपन्न हुआ। समझौते के तहत कर्मचारियों को 8.33 प्रतिशत बोनस के अतिरिक्त प्रत्येक पात्र कर्मचारी को ₹4,000 एक्स-ग्रेशिया (Ex-Gratia) के रूप में भुगतान किया जाएगा।

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

ट्रस्ट की आर्थिक एवं वित्तीय परिस्थितियों तथा मुनाफे में आई उल्लेखनीय कमी के बावजूद प्रबंधन ने कर्मचारियों के हितों को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया है। समझौते के तहत ट्रस्ट के कर्मचारियों के बीच बोनस एवं एक्स-ग्रेशिया के रूप में कुल लगभग ₹9.25 लाख की राशि वितरित की जाएगी।

यूनियन ने कर्मचारियों के हित में सकारात्मक एवं सौहार्दपूर्ण रवैया अपनाने के लिए प्रबंधन के प्रति आभार व्यक्त किया। यूनियन की ओर से कहा गया कि वर्तमान आर्थिक परिस्थितियों में कर्मचारियों के हितों को प्राथमिकता देते हुए प्रबंधन द्वारा लिया गया निर्णय सराहनीय है।

समझौते के बाद कर्मचारियों में संतोष एवं उत्साह का माहौल है। यूनियन ने उम्मीद जताई कि इस समझौते से प्रबंधन और कर्मचारियों के बीच आपसी विश्वास, सहयोग एवं सौहार्द की भावना और मजबूत होगी।

बोनस समझौते पर डॉ. टीसी जॉन मेमोरियल ट्रस्ट की चेयरपर्सन डॉ. विनीता सिंह, ट्रस्टी डॉ. आसिफ अहमद, ट्रस्टी डॉ. कीर्ति भूषण एवं सेक्रेटरी डॉ. एस. भट्टाचार्य ने हस्ताक्षर किए। वहीं यूनियन की ओर से अध्यक्ष राकेश्वर पांडे, परविंदर सिंह सोहल, महामंत्री मनोज कुमार सिंह, सहायक सचिव सोमनाथ पोद्दार एवं प्रशांत महतो ने समझौते पर हस्ताक्षर किए।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर