झंडा गाड़कर कब्जे की कोशिश नाकाम, प्रबंधन ने भवन किया ध्वस्त
फतेह लाइव, रिपोर्टर।
सिंदरी के रोराबांध में एसबीआई के समीप स्थित FCIL के पुराने विद्युत कार्यालय को गुरुवार को FCIL प्रबंधन ने बुलडोजर चलाकर ध्वस्त कर दिया। बताया जाता है कि कार्यालय खाली होने के बाद कुछ लोगों ने परिसर में झंडा लगाकर कब्जा जमाने का प्रयास किया था।

मामले की जानकारी मिलते ही FCIL प्रबंधन और स्थानीय प्रशासन सक्रिय हुआ। संभावित अतिक्रमण को रोकने के लिए प्रबंधन ने तत्काल कार्रवाई करते हुए पूरे भवन को ही ध्वस्त कर दिया। इससे कब्जे की कोशिश नाकाम हो गई।

गौरतलब है कि पूर्व में सिंदरी शहर की विद्युत आपूर्ति FCIL की व्यवस्था से होती थी। अब JBVNL द्वारा शहर में स्वतंत्र विद्युत आपूर्ति व्यवस्था शुरू किए जाने के बाद FCIL अपने पुराने विद्युत उपकरणों और अनुपयोगी कार्यालयों को हटाने की प्रक्रिया में है। इसी क्रम में रोराबांध स्थित यह पुराना कार्यालय भी ध्वस्त किया गया।



































