WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : सुनसुनिया गेट हादसा: ट्रेलर की चपेट में आने से सागर गोप की मौत, परिवार का था इकलौता बेटा 

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

घटनाक्रम के संबंध में चश्मदीदों और पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मंगलवार रात करीब 10:30 बजे सागर गोप बाइक से बर्मामाइंस से साकची की ओर जा रहा था। इसी दौरान सुनसुनिया गेट के पास विपरीत दिशा से आ रहे तेज रफ्तार ट्रेलर ने उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी भीषण थी कि सागर ट्रेलर के पहियों के नीचे फंस गया। हादसे के बाद ट्रेलर उसे कई मीटर तक घसीटता हुआ ले गया। दुर्घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। आवाज सुनकर आसपास के स्थानीय लोग घटनास्थल पर पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद सागर को बाहर निकाला। इसके बाद उसे इलाज के लिए टीएमएच भेजा गया, लेकिन अस्पताल ले जाने के दौरान ही उसकी मौत हो गई।

Gambhir Car Associate Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

इकलौते बेटे की मौत से परिवार में मचा कोहराम

मृतक की पहचान परसुडीह थाना क्षेत्र के बारीगोड़ा निवासी सागर गोप के रूप में हुई है। सागर अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। उसकी अचानक हुई मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। जवान बेटे की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

निजी कंपनी में हेल्पर का काम करता था सागर

परिजनों के अनुसार, सागर बर्मामाइंस स्थित एक निजी कंपनी में हेल्पर के पद पर काम करता था। मंगलवार रात वह अपना काम निपटाकर बाइक से घर लौट रहा था। इसी दौरान सुनसुनिया गेट के पास हुए सड़क हादसे ने उसकी जान ले ली।

हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने घटनास्थल की जानकारी जुटाई। दुर्घटना के बाद इलाके में कुछ समय तक अफरा-तफरी का माहौल रहा। पुलिस हादसे के कारणों और ट्रेलर की आवाजाही से जुड़े पहलुओं की जांच कर रही है।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर