Breaking News
Jamshedpur : बिरसानगर जोन नंबर-1 में गणेश पूजा के साथ रक्तदान शिविर, 54 यूनिट रक्त संग्रह Tatanagar Station : सांसद विद्युत बरण महतो के प्रयास से Vande Bharat Coach Maintenance Depot का रास्ता साफ, ₹383.78 करोड़ की लागत से होगा निर्माण Giridih : स्वर्गीय सुदिव्य कुमार सोनू के द्वादश श्राद्ध कर्म में उमड़ा जनसैलाब, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन समेत कई मंत्री-सांसद और विधायक पहुंचे Jamshedpur : श्री बाला गणपति विलास की संध्या आरती में एआर कैलाश सम्मानित, भजनों से भक्तिमय हुआ पूजा पंडाल Jamshedpur : पूर्व शिक्षक कुलबिंदर सिंह को एसआईआर का नोटिस Jamshedpur : अंधभक्तों की परीक्षा आज शाम छह बजे से सात बजे तक, सेवा संकल्प अभियान सिर्फ ढकोसला : सुधीर कुमार पप्पू
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Tatanagar Station : सांसद विद्युत बरण महतो के प्रयास से Vande Bharat Coach Maintenance Depot का रास्ता साफ, ₹383.78 करोड़ की लागत से होगा निर्माण

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर।

टाटानगर रेलवे स्टेशन के विकास से जुड़ी एक महत्वपूर्ण योजना को रेलवे बोर्ड से मंजूरी मिल गई है। सांसद विद्युत बरण महतो के प्रयास से टाटानगर में वंदे भारत कोच मेंटेनेंस डिपो के निर्माण का मार्ग प्रशस्त हो गया है। इस संबंध में रेलवे बोर्ड की ओर से सांसद को स्वीकृति पत्र भेजकर योजना की जानकारी दी गई है।

रेलवे बोर्ड के डायरेक्टर, प्रोजेक्ट एंड डेवलपमेंट सुमित कुमार के हस्ताक्षर से जारी पत्र के अनुसार टाटानगर में करीब 383.78 करोड़ रुपये की लागत से वंदे भारत कोच मेंटेनेंस डिपो का निर्माण किया जाएगा।

Gambhir Car Associate Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

लंबे समय से डिपो के लिए प्रयासरत थे सांसद

सांसद विद्युत बरण महतो इस परियोजना को टाटानगर में लाने के लिए लंबे समय से प्रयासरत थे। उन्होंने हाल में संपन्न संसद सत्र के दौरान इस मामले को लेकर रेलवे बोर्ड के निदेशक एवं वरिष्ठ अधिकारियों के साथ कई दौर की बातचीत की। इसके अलावा उन्होंने रेल मंत्री से भी मुलाकात कर टाटानगर में वंदे भारत कोच मेंटेनेंस डिपो के निर्माण की मांग को प्रमुखता से रखा था। सांसद ने टाटानगर में चार अतिरिक्त रेलवे प्लेटफॉर्म के निर्माण का प्रस्ताव भी रेलवे बोर्ड के समक्ष रखा है।

रोजगार के नए अवसर पैदा होने की उम्मीद

स्वीकृति पत्र मिलने के बाद सांसद विद्युत बरण महतो ने कहा कि रेलवे से संबंधित क्षेत्र की विभिन्न मांगों को पूरा कराने के लिए वे लगातार प्रयासरत हैं। आने वाले समय में रेलवे से जुड़े अन्य महत्वपूर्ण विषयों को भी रेल मंत्रालय के समक्ष प्रमुखता से उठाकर स्वीकृति दिलाने का प्रयास किया जाएगा।

सांसद ने वंदे भारत कोच मेंटेनेंस डिपो की स्वीकृति के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, दक्षिण पूर्व रेलवे के महाप्रबंधक तथा चक्रधरपुर मंडल के मंडल रेल प्रबंधक के प्रति आभार व्यक्त किया।

उन्होंने कहा कि टाटानगर में वंदे भारत कोच मेंटेनेंस डिपो का निर्माण होने से रेलवे क्षेत्र के विकास को नई दिशा मिलेगी। इसके साथ ही स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर सृजित होने की उम्मीद है। सांसद ने कहा कि इस परियोजना से विशेष रूप से चक्रधरपुर रेल मंडल के विकास को भी गति मिलेगी।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर