Breaking News
Jamshedpur : छोटा गदड़ा में 20 सितंबर को रक्तदान शिविर, ओत गुरु लाको बोदरा को दी जाएगी श्रद्धांजलि Sakchi Gurudwara : अमरप्रीत सिंह काले के नायक एवं प्रिय अग्रज त्रिलोचन सिंह की अंतिम अरदास में उमड़ा जनसैलाब, नेता, पत्रकारों और आमजन ने दी श्रद्धांजलि Bank Fraud: JSCB घोटाले में ED का बड़ा एक्शन, झारखंड-ओडिशा के 7 ठिकानों पर छापेमारी Maoist Surrender: 2.20 करोड़ का इनामी माओवादी असीम मंडल सरेंडर, मिसिर बेसरा के बाद संगठन के बड़े चेहरों में था शामिल Gunfire: दरवाजा खुलते ही बरसने लगीं गोलियां! बोकारो में बुजुर्ग दंपति की हत्या, बेटे को भी 3 गोलियां लगीं Gunfire: दरवाजा खुलते ही बरसने लगीं गोलियां! बोकारो में बुजुर्ग दंपति की हत्या, बेटे को भी 3 गोलियां लगीं
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : छोटा गदड़ा में 20 सितंबर को रक्तदान शिविर, ओत गुरु लाको बोदरा को दी जाएगी श्रद्धांजलि

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर।

छोटा गदड़ा स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में 20 सितंबर को चौथी बार रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। छोटानागपुर वेलफेयर सोसाइटी छोटा गदड़ा और नई जिंदगी परिवार जमशेदपुर के सौजन्य से आयोजित इस शिविर के माध्यम से ओत गुरु लाको बोदरा की 107वीं जयंती के अवसर पर उन्हें श्रद्धांजलि दी जाएगी।

वेलफेयर सोसाइटी के विजय कुंकल और जमशेदपुर के ट्राइबल ब्लड मैन राजेश मार्डी ने संयुक्त रूप से बताया कि रक्तदान शिविर सुबह 9:30 बजे से शाम 4 बजे तक चलेगा। शिविर के आयोजन में जमशेदपुर ब्लड सेंटर और वीवीडीए झारखंड का सहयोग रहेगा।

Gambhir Car Associate Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

आयोजकों ने बताया कि शिविर में रक्तदाता अपनी पारंपरिक वेशभूषा में पहुंचकर रक्तदान करेंगे। सभी रक्तदाताओं को प्रशस्ति-सह-सम्मान पत्र के साथ अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया जाएगा। साथ ही भविष्य में जरूरत पड़ने पर रक्तदाताओं को रक्त उपलब्ध कराने में सहयोग किया जाएगा।

आयोजकों ने सक्षम युवाओं, छात्रों, प्रबुद्ध नागरिकों और महिलाओं से अधिक से अधिक संख्या में शिविर में पहुंचकर रक्तदान करने की अपील की है।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर