WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

The condition of the government school within the Jamshedpur block premises : छत से टपकता पानी, उसी के बीच पढ़ने को मजबूर 45-50 बच्चे, देखें – Video

SHARE:

जमशेदपुर प्रखंड कार्यालय परिसर के प्राथमिक विद्यालय खासमहल का मामला, बदहाल व्यवस्था पर उठे सवाल

मो. अजहर ने जताई कड़ी नाराजगी, व्यवस्था सुधारने की मांग

फतेह लाइव, रिपोर्टर।

Gambhir Car Associate Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

झारखंड के सरकारी स्कूलों में बच्चों को बेहतर और सुरक्षित माहौल में शिक्षा देने के दावों के बीच जमशेदपुर प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित प्राथमिक विद्यालय खासमहल की स्थिति व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर रही है। विद्यालय में करीब 45 से 50 बच्चे छत से पानी टपकने के बीच बैठकर पढ़ाई करने को मजबूर हैं। बारिश के दौरान कक्षा में पानी आने से बच्चों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

विद्यालय जमशेदपुर प्रखंड परिसर, पोस्ट-टाटानगर, थाना-परसुडीह, जिला-पूर्वी सिंहभूम में स्थित है। यह क्षेत्र पोटका विधानसभा और जमशेदपुर लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आता है।

सबसे गंभीर सवाल यह है कि जिन कमरों में बच्चों को सुरक्षित वातावरण में शिक्षा मिलनी चाहिए, उन्हीं कमरों की छत से पानी टपक रहा है। ऐसे हालात में बच्चों को बैठाकर पढ़ाना उनकी सुरक्षा और स्वास्थ्य दोनों के लिहाज से चिंता का विषय है।

प्रखंड कार्यालय परिसर में स्कूल, फिर भी बदहाल व्यवस्था

विद्यालय प्रखंड कार्यालय परिसर में स्थित होने के बावजूद यदि बच्चों को बारिश के दौरान पानी के बीच बैठकर पढ़ाई करनी पड़ रही है, तो यह प्रशासनिक निगरानी पर गंभीर सवाल खड़े करता है। सवाल यह भी है कि विद्यालय की जर्जर छत और जलभराव जैसी समस्या की जानकारी संबंधित विभाग को है या नहीं और यदि है तो अब तक इसका स्थायी समाधान क्यों नहीं किया गया।

प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग

इस मामले में अब केवल आश्वासन नहीं, बल्कि स्पष्ट और समयबद्ध कार्रवाई की जरूरत है। जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग से मांग है कि तत्काल विद्यालय का स्थल निरीक्षण कराया जाए, छत की वास्तविक स्थिति की तकनीकी जांच कराई जाए और बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए तत्काल वैकल्पिक व्यवस्था की जाए। इसके साथ ही छत की मरम्मत अथवा आवश्यकतानुसार भवन का स्थायी समाधान कराया जाए।

यह भी स्पष्ट किया जाना चाहिए कि विद्यालय की इस स्थिति के लिए कौन सा विभाग या अधिकारी जिम्मेदार है और अब तक समस्या का समाधान क्यों नहीं किया गया। प्रशासन को कार्रवाई की समय-सीमा भी सार्वजनिक करनी चाहिए, ताकि बच्चों की पढ़ाई और सुरक्षा के साथ किसी तरह का समझौता न हो।

मो. अजहर ने जताई कड़ी नाराजगी

मामले पर ‘मां तुझे सलाम’ संस्था के मो. अजहर ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि बच्चों को सुरक्षित और सम्मानजनक वातावरण में शिक्षा मिलना उनका अधिकार है। बारिश के दौरान छत से पानी टपकते हुए बच्चों का कक्षा में बैठना बेहद गंभीर मामला है। उन्होंने जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग से तत्काल स्थल निरीक्षण कर ठोस कार्रवाई करने तथा विद्यालय की समस्या का स्थायी समाधान कराने की मांग की है।

अब निगाहें जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग पर हैं कि बच्चों की इस समस्या को लेकर कब तक कार्रवाई होती है और कब तक उन्हें सुरक्षित कक्षा उपलब्ध कराई जाती है।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर