WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : टाटा स्टील को CSR और सस्टेनेबिलिटी में राष्ट्रीय पुरस्कार

SHARE:

पर्यावरणीय जिम्मेदारी, सर्कुलैरिटी और औद्योगिक उप-उत्पादों के जिम्मेदार उपयोग की पहल को मिला सम्मान

फतेह लाइव, रिपोर्टर।

टाटा स्टील को National Award for Excellence in CSR and Sustainability से सम्मानित किया गया है। कंपनी को यह पुरस्कार Best Environmental Responsibility Initiatives श्रेणी में पर्यावरणीय जिम्मेदारी, सर्कुलैरिटी और सस्टेनेबिलिटी के क्षेत्र में किए जा रहे प्रयासों के लिए प्रदान किया गया।

Gambhir Car Associate Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

यह पुरस्कार हाल ही में बेंगलुरु में World HRD Congress की ओर से आयोजित समारोह में प्रदान किया गया। पुरस्कार के लिए विभिन्न संस्थानों से प्राप्त नामांकनों का चयन जूरी द्वारा किया गया। जूरी ने संबंधित संस्थानों की उपलब्धियों और सतत समाज के निर्माण में उनके योगदान का मूल्यांकन किया।

टाटा स्टील को मिला यह सम्मान औद्योगिक उप-उत्पादों के जिम्मेदार उपयोग की दिशा में कंपनी की निरंतर पहल को रेखांकित करता है। इस दिशा में कंपनी के Industrial By-Products Management Division (IBMD) की विभिन्न पहलों की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

संसाधनों के बेहतर उपयोग और सर्कुलैरिटी पर जोर

टाटा स्टील संसाधन दक्षता और सर्कुलैरिटी पर जोर देते हुए औद्योगिक उप-उत्पादों के उत्पादक उपयोग तथा संसाधनों के जिम्मेदार प्रबंधन को बढ़ावा देने वाली प्रक्रियाओं पर काम कर रही है। कंपनी के अनुसार, ये प्रयास उसकी व्यापक सस्टेनेबिलिटी यात्रा का हिस्सा हैं।

National Awards for Excellence in CSR and Sustainability के माध्यम से कॉरपोरेट सामाजिक जिम्मेदारी, पर्यावरण संरक्षण और समावेशी विकास के क्षेत्र में योगदान देने वाले संस्थानों एवं व्यक्तियों को सम्मानित किया जाता है।

टाटा स्टील को मिला यह राष्ट्रीय सम्मान पर्यावरणीय जिम्मेदारी और सतत विकास के क्षेत्र में कंपनी की पहलों की पहचान के रूप में देखा जा रहा है।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर