WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Tata Steel Downstream Products Bonus : कर्मचारियों को अधिकतम ₹1.02 लाख और न्यूनतम ₹48,400 बोनस, 5 अक्टूबर को खाते में आएगी राशि

SHARE:

682 कर्मचारियों को मिलेगा ₹3.91 करोड़ का बोनस, औसत बोनस ₹74,443

फतेह लाइव, रिपोर्टर।

जमशेदपुर में टाटा स्टील डाउन स्ट्रीम प्रोडक्ट लिमिटेड (TSDPL) के कर्मचारियों के वार्षिक प्रॉफिट बोनस 2025-26 को लेकर मंगलवार को बारा प्लांट के कॉन्फ्रेंस हॉल में प्रबंधन और यूनियन के बीच समझौता संपन्न हुआ। समझौते के तहत कर्मचारियों के बीच कुल ₹3.91 करोड़ की बोनस राशि वितरित की जाएगी।

Gambhir Car Associate Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

इस समझौते से 682 कर्मचारी, जिसमें ESS भी शामिल हैं, लाभान्वित होंगे। कर्मचारियों के बैंक खातों में बोनस की राशि 5 अक्टूबर 2026 को भेजी जाएगी।

समझौते के अनुसार अधिकतम बोनस ₹1,02,185, जबकि न्यूनतम बोनस ₹48,400 निर्धारित किया गया है। वहीं न्यू सीरीज के तहत ₹32,978 तथा औसत बोनस राशि ₹74,443 होगी।

बोनस समझौते के प्रमुख आंकड़े

– कुल बोनस राशि : ₹3.91 करोड़

– अधिकतम बोनस : ₹1,02,185

– न्यूनतम बोनस : ₹48,400

– न्यू सीरीज : ₹32,978

– औसत बोनस : ₹74,443

– कुल कर्मचारी : 682 (ESS सहित)

– बोनस भुगतान : 5 अक्टूबर 2026

समझौते के दस्तावेज पर प्रबंधन की ओर से CHRO करण लखानी तथा यूनियन की ओर से अध्यक्ष राकेश्वर पाण्डेय सहित यूनियन के सदस्यों ने हस्ताक्षर किए।

इस अवसर पर प्रबंधन की ओर से जीएम जयदेव चाँद, चीफ आईआर संजय मजूमदार, हेड एचआर माया तिवारी, शाहिद, सुबरों, क्रांति, फैजल एवं गौरव बनर्जी सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

वहीं यूनियन की ओर से महामंत्री त्रिदेव सिंह, सच्चिदानंद, प्रमोद उपाध्याय, राजेश कुमार, शशि मिश्रा, रंजन मिश्रा, शशि वीर राणा, अमन, दिनेश कुमार, मनोज कुमार सिंह, अरुण त्रिपाठी, कौशलेस कुमार, सतीश मुखी, उपेंद्र राय, अनीश झा एवं सी.बी. सिंह सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।

कर्मचारियों की मेहनत का परिणाम : राकेश्वर पाण्डेय

यूनियन अध्यक्ष राकेश्वर पाण्डेय ने कहा कि कर्मचारियों के वार्षिक प्रॉफिट बोनस को लेकर प्रबंधन और यूनियन के बीच सौहार्दपूर्ण वातावरण में समझौता हुआ है। कर्मचारियों की मेहनत, समर्पण और कंपनी की प्रगति में उनके योगदान को ध्यान में रखते हुए यह समझौता किया गया है।

उन्होंने कहा कि अधिकतम ₹1,02,185 और न्यूनतम ₹48,400 बोनस मिलना कर्मचारियों के लिए खुशी का विषय है। यूनियन कर्मचारियों के हितों और अधिकारों के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने विश्वास जताया कि प्रबंधन और कर्मचारियों के बीच सहयोग तथा बेहतर औद्योगिक संबंध आगे भी कायम रहेंगे।

राकेश्वर पाण्डेय ने बताया कि 5 अक्टूबर को बोनस की राशि कर्मचारियों के बैंक खातों में पहुंच जाएगी, जिससे कर्मचारियों और उनके परिवारों में खुशी का माहौल बनेगा।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर