WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : उडिपी रेस्टोरेंट गोलीकांड का पुलिस ने किया खुलासा, चार साजिशकर्ता गिरफ्तार

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

सोनारी थाना क्षेत्र के बिंदल मॉल स्थित उडिपी रेस्टोरेंट में हुई गोलीबारी की घटना का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। मामले में पुलिस ने चार कथित साजिशकर्ताओं को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में सीतारामडेरा निवासी शंकर मुंडा, परसुडीह निवासी रमेश कुमार शर्मा उर्फ टीटू, प्रमोदनगर निवासी मनोज कुमार सरकार और बिरसानगर निवासी दीपू कुमार ओझा शामिल हैं। पुलिस ने चारों को छत्तीसगढ़ के रायपुर से गिरफ्तार किया है।

जमशेदपुर के एसएसपी डॉ. एतेशाम बकारिब ने संवाददाता सम्मेलन में बताया कि गोलीबारी की इस घटना में डोमिनिक, रिजवान, दिलशान उर्फ दानिय और कृष्णा चौधरी घायल हुए थे। सभी का इलाज टीएमएच में चल रहा है। घटना के बाद पुलिस ने मौके से खोखा, पिलेट्स और खून के नमूने जब्त किए थे। पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज के साथ-साथ उपलब्ध वीडियो फुटेज की भी जांच की।

Gambhir Car Associate Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

एसएसपी के अनुसार, फुटेज और जांच के दौरान पुलिस को घटना में दो शूटरों की संलिप्तता के संबंध में जानकारी मिली। पुलिस के मुताबिक, इस गोलीकांड को मोहन यादव और अजीत मंडल ने अंजाम दिया था, जबकि तीसरे व्यक्ति की पहचान अभी नहीं हो सकी है। पुलिस अब दोनों कथित शूटरों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।

पुलिस जांच में घटना के पीछे रेलवे की ठेकेदारी और जमीन कारोबार से जुड़ा विवाद सामने आया है। पुलिस के अनुसार, पूर्व में जमीन की खरीद-फरोख्त को लेकर उत्पन्न आपसी रंजिश के कारण गोलीबारी की साजिश रची गई। पुलिस का दावा है कि गिरफ्तार चारों आरोपियों ने मिलकर कथित तौर पर इस घटना को अंजाम दिलाने की योजना बनाई थी। हालांकि, पूरे मामले की जांच अभी जारी है और पुलिस घटना में शामिल अन्य लोगों की भूमिका की भी पड़ताल कर रही है।

पुलिस के अनुसार, शंकर मुंडा के खिलाफ सिदगोड़ा, डुमरिया और टाटानगर रेल थाना में छह मामले दर्ज हैं। रमेश कुमार शर्मा उर्फ गुड्डू शर्मा, टीटू शर्मा और अमित शर्मा के खिलाफ 13 मामले दर्ज बताए गए हैं। वहीं मनोज कुमार सरकार के खिलाफ सात और दीपू कुमार ओझा के खिलाफ तीन मामले दर्ज हैं।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक अर्टिगा कार और छह मोबाइल फोन जब्त किए हैं। मोबाइल फोन और अन्य बरामद सामान की जांच के जरिए पुलिस घटना की साजिश और आरोपियों के आपसी संपर्कों के संबंध में जानकारी जुटा रही है। पुलिस अब कथित शूटरों की गिरफ्तारी के साथ घटना में शामिल अन्य लोगों की भूमिका स्पष्ट करने में जुटी है।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर