यूनियन अध्यक्ष संजीव कुमार चौधरी ने नई पारी के लिए दी शुभकामनाएं, हरसंभव सहयोग का आश्वासन
फतेह लाइव, रिपोर्टर।
जमशेदपुर में टाटा वर्कर्स यूनियन की ओर से बुधवार को यूनियन के कर्मचारी अरविंद कुमार के सेवानिवृत्त होने पर सम्मान समारोह आयोजित कर उन्हें भावभीनी विदाई दी गई। यूनियन के कॉन्फ्रेंस हॉल में आयोजित समारोह में अध्यक्ष संजीव कुमार चौधरी, सह-अध्यक्ष शैलेश कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष अमोद कुमार दुबे समेत यूनियन के कर्मचारियों ने अरविंद कुमार को पुष्प-गुच्छ भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर उन्हें सम्मान स्वरूप गिफ्ट कूपन भी प्रदान किया गया।

समारोह का संचालन टाटा वर्कर्स यूनियन के ऑफिस एसोसिएट डॉ. एम.एस. सिंह ने किया। मुख्य अतिथि यूनियन अध्यक्ष संजीव कुमार चौधरी तथा विशिष्ट अतिथि सह-अध्यक्ष शैलेश कुमार सिंह रहे
इस अवसर पर अध्यक्ष संजीव कुमार चौधरी ने अरविंद कुमार को अपना सहकर्मी बताते हुए उनके कार्यकाल की सराहना की और सेवानिवृत्ति के बाद उनके कुशलक्षेम की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि सेवानिवृत्ति के बाद भी यूनियन की ओर से उन्हें हरसंभव सहयोग दिया जाएगा।
सह-अध्यक्ष शैलेश कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष अमोद कुमार दुबे, उपाध्यक्ष संजीव तिवारी एवं राजीव कुमार चौधरी तथा कार्यकारिणी सदस्य धर्मेंद्र कुमार उपाध्याय ने भी अरविंद कुमार को सेवानिवृत्ति के बाद शुरू होने वाली नई पारी के लिए शुभकामनाएं दीं।
समारोह के अंत में टाटा वर्कर्स यूनियन के ऑफिस इंचार्ज धर्मवीर कुमार सिंह ने धन्यवाद ज्ञापन किया। इस अवसर पर यूनियन के कर्मचारी विनोद कुमार, मोहम्मद सुल्तान आलम, संजय सिंह, रोहित कुमार सिंह, अन्नु कुमारी, वीरेंद्र महतो, मंगल सोलंकी, प्रवीण बांसियार, पीके होता समेत अन्य कर्मचारी उपस्थित थे।




































