Breaking News
Special Kirtan Darbar in Jamshedpur : श्री गुरु रामदास जी के प्रकाश पर्व पर 5 से 7 अक्टूबर तक तीन दिवसीय गुरमत समागम Jamshedpur : डीबीएमएस कॉलेज ऑफ एजुकेशन में एनएसएस विशेष शिविर का शुभारंभ Jamshedpur : जलियांवाला बाग एक्सप्रेस को जाड़े में बंद करने के विरोध में सिख संगत ने उठाई आवाज Announcement of agitation against the Railways : जालियांवाला बाग एक्सप्रेस के बार-बार रद्द होने के विरोध में आंदोलन की तैयारी, CGPC कार्यालय में रविवार को बुलाई गई विशेष बैठक Britain : ਜੱਗੀ ਜੋਹਲ ਨੂੰ ਡਿਪਲੋਮੈਟਿਕ ਪ੍ਰੋਟੈਕਸ਼ਨ ਦੇ ਕੇ ਭਾਰਤ ਤੋਂ ਵਾਪਸੀ ਯਕੀਨੀ ਬਣਾਏ ਬ੍ਰਿਟੇਨ, ਸਰਕਾਰ ’ਤੇ ਵਧਿਆ ਦਬਾਅ : ਦਬਿੰਦਰਜੀਤ ਸਿੰਘ Delhi : ਨਸ਼ਿਆਂ ਤੇ ਪਤਿਤਪੁਣੇ ਦੀ ਲਪੇਟ ’ਚ ਆ ਰਹੀ ਨੌਜੁਆਨੀ ਨੂੰ ਬਚਾਉਣ ਲਈ ਗੁਰਮਤਿ ਦੀ ਰੌਸ਼ਨੀ ਜ਼ਰੂਰੀ : ਪਰਮਜੀਤ ਸਿੰਘ ਵੀਰਜੀ
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Special Kirtan Darbar in Jamshedpur : श्री गुरु रामदास जी के प्रकाश पर्व पर 5 से 7 अक्टूबर तक तीन दिवसीय गुरमत समागम

SHARE:

स्टेशन रोड जुगसलाई गुरुद्वारा में विशेष दीवान; भाई सरबजीत सिंह धुंधा, हजूरी रागी जत्थे और धार्मिक वक्ता करेंगे गुरबाणी कीर्तन व कथा

फतेह लाइव, रिपोर्टर।

जमशेदपुर के स्टेशन रोड, जुगसलाई स्थित गुरुद्वारा साहिब में श्री गुरु रामदास जी के प्रकाश पर्व को समर्पित तीन दिवसीय गुरमत समागम का आयोजन 5, 6 और 7 अक्टूबर 2026 को किया जाएगा। गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी, स्त्री सत्संग सभा एवं महाराजा रणजीत सिंह सेवा दल, स्टेशन रोड जुगसलाई के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित समागम में विभिन्न दीवानों के माध्यम से संगत को गुरबाणी, कीर्तन, कथा एवं गुरु इतिहास से जोड़ा जाएगा।

Gambhir Car Associate Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

समागम में भाई सरबजीत सिंह जी धुंधा, भाई मनिंदर सिंह जी हजूरी रागी, सचखंड श्री दरबार साहिब अमृतसर, भाई देविंदर सिंह जी हजूरी रागी जत्था, गुरुद्वारा साहिब स्टेशन रोड जुगसलाई तथा भाई सोहन सिंह जी, हेड ग्रंथी, गुरुद्वारा साहिब स्टेशन रोड जुगसलाई विशेष रूप से शामिल होंगे।

5 अक्टूबर : शाम के दीवान से होगा शुभारंभ

सोमवार, 5 अक्टूबर को शाम के दीवान के साथ तीन दिवसीय समागम का शुभारंभ होगा

– 6:15 से 6:45 बजे: रहरास साहिब पाठ

– 6:45 से 7:15 बजे: स्त्री सत्संग सभा

– 7:15 से 7:45 बजे: भाई सोहन सिंह जी, हेड ग्रंथी

– 7:45 से 8:15 बजे: भाई देविंदर सिंह जी, हजूरी रागी जत्था

– 8:15 से 9:30 बजे: भाई सरबजीत सिंह जी धुंधा

– 9:30 से 10:40 बजे: भाई मनिंदर सिंह जी, हजूरी रागी, सचखंड श्री दरबार साहिब अमृतसर

– रात 10:40 बजे: अरदास उपरांत समापति

6 अक्टूबर : सुबह-शाम दोनों समय विशेष दीवान

मंगलवार, 6 अक्टूबर को सुबह का दीवान सुबह 10 बजे से शुरू होगा

– 10:00 से 10:30 बजे: स्त्री सत्संग सभा

– 10:30 से 11:00 बजे: भाई सोहन सिंह जी

– 11:00 से 11:30 बजे: भाई देविंदर सिंह जी

– 11:30 से 12:45 बजे: भाई सरबजीत सिंह जी धुंधा

– 12:45 से 1:45 बजे: भाई मनिंदर सिंह जी, हजूरी रागी, सचखंड श्री दरबार साहिब अमृतसर

– 1:45 बजे: अरदास उपरांत समापति

इसी दिन शाम का विशेष दीवान शाम 6:30 बजे से होगा

– 6:30 से 7:00 बजे: रहरास साहिब पाठ

– 7:00 से 7:30 बजे: स्त्री सत्संग सभा

– 7:30 से 8:15 बजे: भाई देविंदर सिंह जी

– 8:15 से 9:15 बजे: भाई मनिंदर सिंह जी

– 9:15 से 10:30 बजे: भाई सरबजीत सिंह जी धुंधा

– 10:30 बजे: अरदास उपरांत समापति

7 अक्टूबर : सुबह विशेष दीवान

बुधवार, 7 अक्टूबर को सुबह विशेष दीवान का आयोजन किया जाएगा। आयोजकों के अनुसार इस दीवान का विस्तृत समय 5 अक्टूबर को जारी किया जाएगा।

तीनों दिनों के दीवानों के उपरांत संगत के लिए गुरु का अटूट लंगर भी बरताया जाएगा। आयोजकों ने बताया कि सभी प्रमुख दीवानों का YouTube चैनल पर लाइव प्रसारण भी किया जाएगा, जिससे देश-विदेश में रहने वाली संगत घर बैठे कार्यक्रम से जुड़ सके।

समागम से संबंधित जानकारी के लिए 97805 35410 पर संपर्क किया जा सकता है। आयोजकों ने संगत से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर गुरमत समागम में शामिल होने तथा गुरबाणी और गुरु इतिहास से जुड़ने की अपील की है।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर