मासिक विदाई सह सम्मान समारोह में अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद और महामंत्री आरके सिंह ने अंगवस्त्र व स्मृति चिन्ह देकर किया सम्मानित
फतेह लाइव, रिपोर्टर।
जमशेदपुर में टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन की ओर से सितंबर माह में टाटा मोटर्स से सेवानिवृत्त हुए कर्मचारियों के लिए मासिक विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन यूनियन कार्यालय के सभागार में किया गया। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त कर्मियों को यूनियन अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद और महामंत्री आरके सिंह ने अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।
समारोह में सभी सेवानिवृत्त कर्मचारी अपने परिवारजनों के साथ शामिल हुए। इस मौके पर यूनियन अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद और महामंत्री आरके सिंह ने सभी सेवानिवृत्त कर्मियों को बेहतर स्वास्थ्य और सुखद भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
स्वस्थ रहते सेवानिवृत्त होना बड़ी बात : आरके सिंह
महामंत्री आरके सिंह ने कहा कि स्वस्थ रहते हुए सेवानिवृत्त होना अपने आप में बड़ी बात है। उन्होंने कहा कि सेवानिवृत्ति के बाद भी सभी कर्मचारी स्वस्थ रहें और यूनियन के साथ अपना संबंध बनाए रखें, यही उनकी कामना है। कार्यक्रम का संचालन प्रकाश विश्वकर्मा ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन बीके शर्मा ने किया।
इन सेवानिवृत्त कर्मियों का हुआ सम्मान
– पीपीसी एंड ऑटो ट्रांसपोर्ट — मानिक बोस
– ड्राइव लाइन — गिना श्रीनिवास राव
– पेंट फैक्ट्री — सुनील कुमार महतो
– एडमिनिस्ट्रेशन — प्रदीप कुमार बोहरा
– ट्रांसमिशन — फिरोज अनवर
– हीट ट्रीटमेंट — सुबोध कुमार सिंह
– फ्रंट एक्सल — गौरीशंकर सिंह
– व्हीकल फैक्ट्री — अमित भंज




































