Breaking News
Guru Nanak Jayanti – 2026 : गुरु नानक देव जी के प्रकाशोत्सव पर हर घर में हो दीपमाला, हर आंगन में लगे पौधा- हरविंदर सिंह जमशेदपुरी की अपील को फतेह लाइव ने बनाया देशव्यापी जनमुहिम Jamshedpur : नानक पेड़ की 31वीं वर्षगांठ पर नई कमिटी गठित, तीन दिवसीय प्रतियोगिताओं का होगा आयोजन Baba Ramdev Jamshedpur Visit : बाबा रामदेव से मिले भाजपा युवा नेता सतबीर सिंह ‘सोमू’, पौधा भेंट कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश Jamshedpur : गौरीशंकर रोड गुरुद्वारा सिख स्त्री सत्संग सभा की प्रधानगी किसी की नहीं, गुरुपर्व के बाद सीजीपीसी देखेगी मामला Jamshedpur : टाटा स्टील डाउनस्ट्रीम प्रोडक्ट्स लिमिटेड यूनियन की बैठक में कर्मचारियों की समस्याएं उठीं, NS ग्रेड का मुद्दा भी प्रमुखता से आया Giridih Sikh’S Activity : गुरबाणी कीर्तन से भक्तिमय हुआ प्रभात फेरी का माहौल, संगत पर बरसाए गए फूल, देखें – Video
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : दुर्गा पूजा से पहले पुलिस ने परखी दंगा-रोधी तैयारी, गोलमुरी पुलिस केंद्र में मॉक ड्रिल

SHARE:

भीड़ नियंत्रण से लेकर असामाजिक तत्वों पर कार्रवाई तक का किया गया अभ्यास, विषम परिस्थितियों में त्वरित प्रतिक्रिया की तैयारियों को परखा

फतेह लाइव, रिपोर्टर।

जमशेदपुर में आगामी दुर्गा पूजा और अन्य त्योहारों के दौरान शहर में शांति एवं विधि-व्यवस्था बनाए रखने को लेकर जमशेदपुर पुलिस ने अपनी तैयारियों को परखना शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में वरीय पुलिस अधीक्षक डॉ. ऐहतेशाम वकारिब के निर्देश पर पुलिस केंद्र, गोलमुरी में दंगा-रोधी मॉक ड्रिल आयोजित की गई।

Gambhir Car Associate Motion Ads

मॉक ड्रिल के दौरान पुलिस जवानों को संभावित विषम परिस्थितियों में भीड़ को नियंत्रित करने, स्थिति को तेजी से संभालने और असामाजिक तत्वों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई करने का अभ्यास कराया गया। पुलिस बल की त्वरित प्रतिक्रिया और समन्वय क्षमता को भी इस दौरान परखा गया।

विषम परिस्थितियों से निपटने का अभ्यास

अभ्यास का उद्देश्य त्योहारों के दौरान उत्पन्न होने वाली किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए पुलिस बल को तैयार रखना है। मॉक ड्रिल में भीड़ के अनियंत्रित होने की स्थिति में पुलिस की प्रतिक्रिया, नियंत्रण की रणनीति तथा कानून-व्यवस्था बहाल करने की प्रक्रिया का अभ्यास किया गया।

पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर जवानों ने निर्धारित प्रक्रिया के तहत कार्रवाई का प्रदर्शन किया। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि त्योहारों के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल पूरी तरह सतर्क रहेगा और किसी भी चुनौतीपूर्ण स्थिति में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। दुर्गा पूजा सहित आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए पुलिस की तैयारियों को इसी तरह लगातार मजबूत किया जा रहा है।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर