Breaking News
Guru Nanak Jayanti – 2026 : गुरु नानक देव जी के प्रकाशोत्सव पर हर घर में हो दीपमाला, हर आंगन में लगे पौधा- हरविंदर सिंह जमशेदपुरी की अपील को फतेह लाइव ने बनाया देशव्यापी जनमुहिम Jamshedpur : नानक पेड़ की 31वीं वर्षगांठ पर नई कमिटी गठित, तीन दिवसीय प्रतियोगिताओं का होगा आयोजन Baba Ramdev Jamshedpur Visit : बाबा रामदेव से मिले भाजपा युवा नेता सतबीर सिंह ‘सोमू’, पौधा भेंट कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश Jamshedpur : गौरीशंकर रोड गुरुद्वारा सिख स्त्री सत्संग सभा की प्रधानगी किसी की नहीं, गुरुपर्व के बाद सीजीपीसी देखेगी मामला Jamshedpur : टाटा स्टील डाउनस्ट्रीम प्रोडक्ट्स लिमिटेड यूनियन की बैठक में कर्मचारियों की समस्याएं उठीं, NS ग्रेड का मुद्दा भी प्रमुखता से आया Giridih Sikh’S Activity : गुरबाणी कीर्तन से भक्तिमय हुआ प्रभात फेरी का माहौल, संगत पर बरसाए गए फूल, देखें – Video
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : साकची से 11वीं की छात्रा लापता, जांच में जुटी पुलिस

SHARE:

 घर से अकेले बैग लेकर निकलती सीसीटीवी में दिखी छात्रा, मौसी के घर रहकर करती थी पढ़ाई

थाना प्रभारी गोपाल कृष्ण यादव ने कहा जल्द बरामद होगी छात्रा

फतेह लाइव, रिपोर्टर।

जमशेदपुर के साकची थाना क्षेत्र के काशीडीह से 17 वर्षीय 11वीं की छात्रा सोनिया महांती के लापता होने का मामला सामने आया है। छात्रा 7 अक्टूबर 2026 को सुबह करीब 11:30 बजे घर से बिना किसी को बताए निकली थी, जिसके बाद वह वापस नहीं लौटी। परिजनों ने एक युवक पर छात्रा को बहला-फुसलाकर अपहरण कर ले जाने का संदेह जताया है। वहीं पुलिस सूत्रों के मुताबिक छात्रा के बेलूर जाने की बात सामने आ रही है। पुलिस लोकेशन के आधार बरामदगी का प्रयास किया जा रहा है।

Gambhir Car Associate Motion Ads

पुलिस के अनुसार, सोनिया महांती, पिता विश्वजीत महांती, काशीडीह के मकान संख्या 96, लाइन नंबर 03 में रहती थी। वह अपनी मौसी के पास रहकर पढ़ाई कर रही थी। उसके पिता टिस्को कंपनी में कार्यरत हैं।

सीसीटीवी में अकेले बैग लेकर निकलती दिखी छात्रा

परिजनों द्वारा युवक पर संदेह जताए जाने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज में छात्रा घर से अकेले बैग लेकर निकलती हुई दिखाई दी है। पुलिस अब उसके घर से निकलने के बाद के संभावित रास्तों और संपर्कों की जानकारी जुटा रही है।

थाना प्रभारी ने जल्द बरामदगी का दिया भरोसा

साकची थाना प्रभारी गोपाल कृष्ण यादव ने बताया कि छात्रा की तलाश के लिए पुलिस टीम सक्रिय है। सीसीटीवी फुटेज समेत अन्य बिंदुओं की जांच की जा रही है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि छात्रा को जल्द बरामद कर लिया जाएगा।

छात्रा का हुलिया

सोनिया महांती की उम्र करीब 17 वर्ष, कद लगभग 4 फीट और रंग सांवला है। घर से निकलते समय उसने सफेद रंग का टॉप, काले रंग की फूल पैंट और काले रंग की चप्पल पहन रखी थी। वह अपने साथ एक बैग भी लेकर निकली थी।

पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि छात्रा के संबंध में किसी प्रकार की जानकारी मिलने पर तत्काल साकची थाना प्रभारी के मोबाइल नंबर 9431706491 अथवा उसके पिता विश्वजीत महांती के मोबाइल नंबर 9798929755 पर सूचना दें।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर