WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : पूजा में यात्रियों की सुविधा के लिए चलेंगी स्पेशल ट्रेनें, टाटानगर होकर गुजरेंगी दो ट्रेनें

SHARE:

दक्षिण पूर्व रेलवे ने जारी किया शेड्यूल, इटवारी-शालीमार और संबलपुर-संतरागाछी के बीच पूजा स्पेशल का परिचालन

फतेह लाइव, रिपोर्टर।

जमशेदपुर से दुर्गा पूजा एवं अन्य त्योहारों के दौरान यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए दक्षिण पूर्व रेलवे ने पूजा स्पेशल ट्रेनों के परिचालन का निर्णय लिया है। रेलवे द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार एनएससीबी इटवारी-शालीमार और संबलपुर-संतरागाछी के बीच विशेष ट्रेनें चलेंगी। दोनों ट्रेनों का ठहराव टाटानगर स्टेशन पर भी होगा।

Gambhir Car Associate Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

इटवारी-शालीमार पूजा स्पेशल

08861/08862 एनएससीबी इटवारी-शालीमार-एनएससीबी इटवारी स्पेशल का परिचालन निर्धारित दिनों में किया जाएगा।

08861 एनएससीबी इटवारी-शालीमार स्पेशल 15 अक्टूबर से 29 अक्टूबर 2026 तक प्रत्येक गुरुवार को एनएससीबी इटवारी से शाम 5:10 बजे रवाना होगी और अगले दिन दोपहर 2 बजे शालीमार पहुंचेगी।

वापसी में 08862 शालीमार-एनएससीबी इटवारी स्पेशल 16 अक्टूबर से 30 अक्टूबर तक प्रत्येक शुक्रवार को शाम 6 बजे शालीमार से रवाना होगी और अगले दिन दोपहर 3:35 बजे एनएससीबी इटवारी पहुंचेगी।

इस ट्रेन का ठहराव दक्षिण पूर्व रेलवे के क्षेत्राधिकार में झारसुगुड़ा, राउरकेला, चक्रधरपुर, टाटानगर, खड़गपुर और संतरागाछी स्टेशनों पर होगा।

संबलपुर-संतरागाछी स्पेशल भी चलेगी

08303/08304 संबलपुर-संतरागाछी-संबलपुर स्पेशल का परिचालन भी किया जाएगा।

08303 संबलपुर-संतरागाछी स्पेशल 14 और 21 अक्टूबर 2026 को शाम 4:15 बजे संबलपुर से रवाना होगी और अगले दिन रात 2 बजे संतरागाछी पहुंचेगी।

वापसी में 08304 संतरागाछी-संबलपुर स्पेशल 15 और 22 अक्टूबर 2026 को शाम 7:05 बजे संतरागाछी से रवाना होगी और अगले दिन सुबह 7:45 बजे संबलपुर पहुंचेगी।

इस ट्रेन का ठहराव झारसुगुड़ा, बागडेगी, बामरा, गारपोश, राजगांगपुर, राउरकेला, बिसरा, मनोहरपुर, चक्रधरपुर, राजखरसावां, टाटानगर, झाड़ग्राम, खड़गपुर, पांशकुड़ा, बागनान और उलुबेरिया स्टेशनों पर होगा। दक्षिण पूर्व रेलवे के इस निर्णय से पूजा के दौरान टाटानगर समेत आसपास के क्षेत्रों के यात्रियों को अतिरिक्त रेल सेवा का लाभ मिलेगा।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर