सामाजिक जागरूकता और जनहित से जुड़े कार्यों में निभाएंगे जिम्मेदारी
फतेह लाइव, रिपोर्टर।
जमशेदपुर : सामाजिक सरोकारों और जनहित से जुड़े कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने वाले हरविंदर सिंह को इंटरनेशनल ह्यूमन राइट्स में मानवाधिकार अधिकारी नियुक्त किया गया है। संस्था की ओर से उन्हें नियुक्ति पत्र जारी कर नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।
22 सितंबर 2026 को जारी नियुक्ति पत्र के अनुसार, हरविंदर सिंह संस्था के साथ जुड़कर मानवाधिकार संरक्षण, सामाजिक जागरूकता और जनकल्याण से संबंधित विभिन्न गतिविधियों में योगदान देंगे। संस्था की ओर से उनके सामाजिक सरोकारों के प्रति समर्पण और समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की भावना की सराहना की गई है।
संस्था के संस्थापक एवं अध्यक्ष विपिन चौहान ने नियुक्ति पत्र के माध्यम से उम्मीद जताई है कि हरविंदर सिंह की सक्रिय भागीदारी से संस्था के उद्देश्यों को आगे बढ़ाने में सहयोग मिलेगा।
संस्था के अनुसार, मानवाधिकार अधिकारी के रूप में हरविंदर सिंह को विभिन्न कार्यक्रमों, कार्यशालाओं, सामाजिक परियोजनाओं और जनजागरूकता अभियानों में सक्रिय भागीदारी निभानी होगी तथा सौंपे गए दायित्वों का जिम्मेदारीपूर्वक निर्वहन करना होगा।




































