Breaking News
Jamshedpur : कमलपुर में अवैध शराब के कारोबार का खुलासा, 10 पेटी विदेशी शराब के साथ गुमटी संचालक गिरफ्तार Jamshedpur : जालियांवाला बाग एक्सप्रेस की बहाली पर सिख संगत में खुशी, CGPC के नेतृत्व में चले एकजुट संघर्ष का असर Jamshedpur : व्रतधारियों की मांग पर ‘आरंभ एक नई शुरुआत’ संस्था की सराहनीय पहल, कदमा फार्म एरिया में चिह्नित किए गए नए छठ घाट Special For The Chhath festival : छठ के रंग में रंगा जमशेदपुर, तीखा म्यूजिक जेएसआर ने रिलीज किए छठी मईया के दो नए गीत Jamshedpur : झारखंड पुलिस के सेवानिवृत्त डीएसपी अंजनी कुमार तिवारी का निधन, पुलिस महकमे में शोक की लहर, बीते दिनों ही डीएसपी संजीव कुमार का हुआ था निधन Jamshedpur : सूर्य मंदिर में छठ महोत्सव की भव्य तैयारी, 1,100 जरूरतमंद परिवारों के बीच बांटी जाएगी पूजा सामग्री
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : कमलपुर में अवैध शराब के कारोबार का खुलासा, 10 पेटी विदेशी शराब के साथ गुमटी संचालक गिरफ्तार

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

पूर्वी सिंहभूम जिले में अवैध शराब की खरीद-बिक्री और पिलाने के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कमलपुर थाना क्षेत्र के बंकुचिया मोड़ पर छापेमारी की। इस दौरान पुलिस ने एक गुमटी के पीछे बने कमरे से विभिन्न ब्रांड की 10 पेटी अवैध विदेशी शराब बरामद की। मौके से गुमटी संचालक गणेश महतो को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस के अनुसार, वरीय पुलिस अधीक्षक, पूर्वी सिंहभूम को गुप्त सूचना मिली थी कि बंकुचिया गांव के मोड़ पर गणेश महतो अपनी गुमटी में अवैध रूप से विदेशी शराब की खरीद-बिक्री कर रहा है। इतना ही नहीं, गुमटी में लोगों को बैठाकर शराब भी पिलाई जा रही है।

Gambhir Car Associate Motion Ads

सूचना की गंभीरता को देखते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर कमलपुर थाना प्रभारी के नेतृत्व में छापेमारी दल का गठन किया गया। गठित टीम ने 10 नवंबर 2026 की शाम करीब 7:30 बजे बंकुचिया मोड़ स्थित गुमटी में छापेमारी की। इस दौरान गुमटी की तलाशी लेने पर पीछे बने एक कमरे से विभिन्न ब्रांड की कुल 10 पेटी विदेशी शराब बरामद हुई।

छापेमारी के दौरान पुलिस ने गुमटी संचालक गणेश महतो से शराब के भंडारण और बिक्री से संबंधित लाइसेंस तथा वैध दस्तावेज प्रस्तुत करने को कहा। हालांकि, वह शराब रखने और बेचने से संबंधित कोई वैध कागजात नहीं दिखा सका। इसके बाद पुलिस ने मौके पर ही गिरफ्तारी की प्रक्रिया पूरी करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया।

इस मामले में कमलपुर थाना कांड संख्या 21/2026, दिनांक 10 नवंबर 2026 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 275/292 तथा उत्पाद अधिनियम, 1915 की धारा 47(ए) के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस की इस कार्रवाई से इलाके में अवैध शराब के कारोबार में संलिप्त लोगों के बीच हड़कंप मचा हुआ है।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर