झारखंड के सभी 24 जिलों के लिए मौसम विभाग ने जारी किया सूर्यास्त और सूर्योदय का समय, अर्घ्य देने की तैयारी में जुटे व्रती और श्रद्धालु
फतेह लाइव, रिपोर्टर।
लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर व्रतियों और उनके परिवारजनों के लिए भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने झारखंड के सभी 24 जिलों के मुख्यालयों में सूर्यास्त और सूर्योदय का समय जारी किया है। मौसम विज्ञान केंद्र, बिरसा मुंडा एयरपोर्ट, रांची की ओर से जारी सूची के अनुसार, 15 नवंबर रविवार को जमशेदपुर में सूर्यास्त शाम 5 बजकर 2 मिनट पर होगा, जबकि 16 नवंबर सोमवार को सूर्योदय सुबह 5 बजकर 59 मिनट पर होगा। छठ महापर्व में सूर्यदेव को अर्घ्य देने की परंपरा के मद्देनजर व्रती और श्रद्धालु अपने-अपने जिले के निर्धारित समय को ध्यान में रखकर घाटों पर पहुंचने की तैयारी कर सकते हैं।
झारखंड के सभी 24 जिलों में सूर्यास्त और सूर्योदय का समय
मौसम विभाग की ओर से जारी सूची के अनुसार, 15 नवंबर 2026 को सूर्यास्त और 16 नवंबर 2026 को सूर्योदय का समय इस प्रकार है।
जिला| 15 नवंबर सूर्यास्त| 16 नवंबर सूर्योदय
जमशेदपुर| शाम 5:02 बजे| सुबह 5:59 बजे
बोकारो| शाम 5:01 बजे| सुबह 6:01 बजे
चाईबासा| शाम 5:03 बजे| सुबह 6:00 बजे
चतरा| शाम 5:04 बजे| सुबह 6:06 बजे
डाल्टनगंज| शाम 5:08 बजे| सुबह 6:09 बजे
देवघर| शाम 4:56 बजे| सुबह 5:59 बजे
धनबाद| शाम 4:59 बजे| सुबह 5:59 बजे
दुमका| शाम 4:55 बजे| सुबह 5:57 बजे
गढ़वा| शाम 5:09 बजे| सुबह 6:10 बजे
गिरिडीह| शाम 4:59 बजे| सुबह 6:00 बजे
गोड्डा| शाम 4:54 बजे| सुबह 5:58 बजे
गुमला| शाम 5:08 बजे| सुबह 6:06 बजे
हजारीबाग| शाम 5:03 बजे| सुबह 6:04 बजे
जामताड़ा| शाम 4:57 बजे| सुबह 5:58 बजे
खूंटी| शाम 5:05 बजे| सुबह 6:03 बजे
कोडरमा| शाम 5:01 बजे| सुबह 6:04 बजे
लातेहार| शाम 5:07 बजे| सुबह 6:07 बजे
लोहरदगा| शाम 5:06 बजे| सुबह 6:06 बजे
पाकुड़| शाम 4:52 बजे| सुबह 5:55 बजे
रामगढ़| शाम 5:03 बजे| सुबह 6:03 बजे
रांची| शाम 5:05 बजे| सुबह 6:03 बजे
साहिबगंज| शाम 4:51 बजे| सुबह 5:57 बजे
सरायकेला| शाम 5:02 बजे| सुबह 6:00 बजे
सिमडेगा| शाम 5:08 बजे| सुबह 6:05 बजे
व्रतियों के लिए जरूरी जानकारी: ये समय संबंधित जिलों के मुख्यालयों के लिए मौसम विभाग की ओर से जारी किए गए हैं। स्थानीय भौगोलिक स्थिति के अनुसार वास्तविक समय में थोड़ा अंतर हो सकता है। व्रती अपने घाट पर पहुंचने और अर्घ्य की तैयारी में इस समय को ध्यान में रखें।
स्रोत: भारतीय मौसम विज्ञान विभाग, मौसम विज्ञान केंद्र, रांची।
आपका विश्वास, आपकी फतेह।



































