Breaking News
BJP East Singhbhum : जनजातीय गौरव दिवस की तैयारियों को लेकर भाजपा की बैठक, विक्रम किस्कू ने थामा पार्टी का दामन Saraikela : 11 हजार वोल्ट के तार ने ली गजराज की जान, खेत में मिला मृत हाथी Jamshedpur Police : अपराधियों पर पुलिस का बड़ा प्रहार, 91 की तैयार हुई सूची, 54 पर सीसीए और 37 होंगे जिला बदर Tata Steel Foundation : संवाद 2026 का आगाज़, जमशेदपुर में 15 राज्यों की जनजातीय कला, पारंपरिक चिकित्सा और खानपान का अनूठा संगम, एक क्लिक कर तस्वीरों में देखें कार्यक्रम की झलकियां Jamshedpur Chhath Seva Camp : जुगसलाई में छठ व्रतियों की सेवा में जुटे स्वयंसेवक, दो दिवसीय शिविर में बांटी गई पूजन सामग्री और प्रसाद Canada : ਸਰੀ ਤੇ ਟੋਰਾਂਟੋ ਵਿੱਚ ਗਰਮਾਇਆ ਮਾਹੌਲ, ਖਾਲਿਸਤਾਨ ਸਮਰਥਕ ਸਿੱਖ ਕਾਰਕੁਨਾਂ ਵੱਲੋਂ ਭਾਰਤੀ ਕੌਂਸਲੇਟ ਦੀਆਂ ਗਤੀਵਿਧੀਆਂ ਖ਼ਿਲਾਫ਼ ਤਿੱਖਾ ਪ੍ਰਦਰਸ਼ਨ, ਨਿੱਝਰ ਕਤਲ ਮਾਮਲੇ ‘ਚ ਕਾਰਵਾਈ ਦੀ ਮੰਗ
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

BJP East Singhbhum : जनजातीय गौरव दिवस की तैयारियों को लेकर भाजपा की बैठक, विक्रम किस्कू ने थामा पार्टी का दामन

SHARE:

21 नवंबर को चाईबासा के एसोसिएशन ग्राउंड में होगा भव्य आयोजन, प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू होंगे शामिल

पूर्वी सिंहभूम के सभी मंडलों से कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने की बनी रणनीति

फतेह लाइव, रिपोर्टर।

Gambhir Car Associate Motion Ads

जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर 21 नवंबर को चाईबासा में आयोजित होने वाले भव्य कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर मंगलवार को भाजपा जिला पूर्वी सिंहभूम की संगठनात्मक बैठक घाटशिला स्थित होटल आनंदिता में हुई। जिलाध्यक्ष सत्या तिवारी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में जिला प्रभारी दिनेश कुमार मुख्य रूप से उपस्थित रहे। बैठक का संचालन जिला मंत्री चंदना मुर्मू ने किया।

बैठक में संगठन को मजबूत बनाने के साथ आगामी कार्यक्रम की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा हुई। चाईबासा के फुटबॉल मैदान (एसोसिएशन ग्राउंड) में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में भाजपा झारखंड प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू के आगमन को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह है। आयोजन को सफल बनाने के लिए पूर्वी सिंहभूम जिले के सभी मंडलों से बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं और आम लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने की रणनीति बनाई गई। जिला पदाधिकारियों एवं मंडल अध्यक्षों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गईं। साथ ही जनसंपर्क अभियान तेज करने का निर्देश दिया गया।

जिला प्रभारी दिनेश कुमार ने कहा कि जनजातीय गौरव दिवस भगवान बिरसा मुंडा के संघर्ष, त्याग और बलिदान को स्मरण करने का गौरवपूर्ण अवसर है। धरती आबा के आदर्शों और विचारों को जन-जन तक पहुंचाना सभी का दायित्व है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आपसी समन्वय और सक्रियता के साथ तैयारियों में जुटने का आह्वान किया।

अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष लखन मार्डी ने कहा कि जनजातीय गौरव दिवस केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि आदिवासी समाज के गौरवशाली इतिहास, संस्कृति और परंपराओं को सम्मान देने का अवसर है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की।

पूर्व निर्दलीय प्रत्याशी विक्रम किस्कू भाजपा में शामिल

बैठक के दौरान घाटशिला विधानसभा के पूर्व निर्दलीय प्रत्याशी विक्रम किस्कू ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। पार्टी की विचारधारा एवं नीतियों से प्रभावित होकर भाजपा में शामिल हुए विक्रम किस्कू का उपस्थित नेताओं और कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।

ये रहे उपस्थित

बैठक में अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष लखन मार्डी, पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश साब, जिला महामंत्री हेमंत नारायण देव, महिला मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य काजल महाकुड़, पूर्व जिला महामंत्री हराधन सिंह, अनुसूचित जनजाति मोर्चा जिलाध्यक्ष भुक्तु मार्डी, रोहित सिंह, सुबोध सिंह, सुजन मान्ना, चंदना मुर्मू, गौर चंद्र पात्र, विश्वनाथ बेहरा, गीता मुर्मू, राजकुमार कौर, काकुली सिंह, सुवेंदु पात्र, दिलीप पांडा, कमलकांत सिंह, महादेव महतो, जयंत घोष, अशोक पासवान, तनुश्री नंदा, अमरदीप शर्मा, सतदल महतो, सौरभ हांसदा, दीपक दंडपात, बृजेश सिंह, जगन्नाथ कालिंदी, नौशाद अहमद, मंटू सिंह और भीमसेन मुर्मू सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे। धन्यवाद ज्ञापन मंडल उपाध्यक्ष विश्वनाथ बेहरा ने किया।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर